Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नवभारत’ की खबर का असर: आखिरकार मनपा ने की गटर की साफ- सफाई, गणेश भक्तों ने जताया आभार

Mumbai News: मुलुंड पश्चिम रामगढ़ नगर में गटर का पानी सड़क पर बहने से नागरिक और गणेश भक्त परेशान थे। "नवभारत" में मुद्दा उठने के बाद मनपा ने तुरंत सफाई की कार्रवाई की।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Aug 26, 2025 | 11:24 AM

मनपा ने की गटर की साफ- सफाई (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News:  मुलुंड पश्चिम के रामगढ़ नगर इलाके के नागरिकों को आखिरकार राहत मिली है। कई दिनों से जाम पड़े गटर का पानी सड़क पर बह रहा था, जिससे स्थानीय लोग और गणेश भक्त भारी परेशानी झेल रहे थे। गटर की शिकायतें मनपा टी-वार्ड कार्यालय में की गई थीं, लेकिन कार्रवाई न होने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं।

गौरतलब है कि रामगढ़ नगर झोपड़पट्टी परिसर में स्थित गटर महीनों से साफ नहीं किया गया था। नतीजा यह हुआ कि गटर जाम हो गया और गंदा पानी सड़कों पर फैलने लगा। इसी इलाके के गौशाला रोड पर जय भवानी मित्र मंडल ने गणेश पंडाल भी बनाया था। भक्तों को पंडाल में दर्शन के लिए आना-जाना पड़ता था, लेकिन गंदे पानी के बीच से गुजरना उनकी सबसे बड़ी समस्या बन गई थी।

“नवभारत” ने मुद्दे को गंभीरता से उठाया

स्थानीय लोगों ने कई बार मनपा से इस पर ध्यान देने की अपील की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। नागरिकों की परेशानी को देखते हुए “नवभारत” ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और इसकी खबर प्रकाशित की। खबर सामने आते ही मनपा हरकत में आई और सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा। मशीन की मदद से गटर की सफाई करवाई गई और सड़क पर जमा गंदा पानी हटाया गया।

अब से गटर की सफाई नियमित रूप से

सफाई के बाद इलाके का माहौल काफी हद तक सुधर गया। गणेश भक्तों ने कहा कि अब भक्त बिना किसी गंदगी या दुर्गंध के पंडाल में दर्शन कर पा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी “नवभारत” का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया की ताकत से उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुंची और समस्या का समाधान हुआ।

नागरिकों ने मनपा से यह भी अपील की है कि गटर की सफाई नियमित रूप से की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो। गणेश भक्तों ने साफ माहौल में उत्सव मनाने की खुशी जताई और कहा कि समय पर की गई कार्रवाई ने उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी।

Impact of navbharat news finally the municipal corporation cleaned the gutter ganesh devotees expressed their gratitude

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 11:24 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर में 11वीं की 43 हजार सीटें खाली, आज से अंतिम राउंड के लिए पंजीयन शुरू

2

महंगे घरों और भूखंड घोटाले पर मनसे सड़कों पर, शिंदे के घर तक मार्च

3

डायरेक्ट सेकंड ईयर इंजीनियरिंग: सबकी नजरें तीसरे राउंड पर! महाराष्ट्र में अब तक 11913 एडमिशन

4

घर से बेघर होने का डर, विलिंगटन सोसायटी रहिवासी संग पूर्व सांसद शेट्टी भी धरने परने पर बैठे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.