Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या हुआ ऐसा! जब ब्रिटेन पहुंची छत्रपति शिवाजी महाराज की खास तलवार, बॉम्बे से है क्या इसका स्पेशल कनेक्शन

छत्रपति शिवाजी महाराज के वाघ नख को ब्रिटेन से लाने की तैयारी जारी है लेकिन क्या आपको याद है शिवाजी महाराज की खास तलवार 'जगदंबा' के बारे में जो अब तक ब्रिटेन में है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Feb 17, 2025 | 10:34 AM

शिवाजी महाराज की तलवार (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: देशभर में 19 फरवरी को मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाने वाली है। इस मौके पर छत्रपति शिवाजी को समर्पित कई कार्यक्रम विशेष स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। वैसे तो छत्रपति शिवाजी महाराज के कई किस्से सुने गए है जिसमें उनकी वीरता का खास परिचय हुआ है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वाघ नख को ब्रिटेन से लाने की तैयारी जारी है लेकिन क्या आपको याद है शिवाजी महाराज की खास तलवार ‘जगदंबा’ के बारे में।

इस खास तलवार को आज तक भारत नहीं लाया जा सका है लेकिन वाघ नख के आने के साथ ही तलवार के वापस लाने की कवायद भी तेज हो जाएंगी। जानते हैं कैसे भारत से ब्रिटेन पहुंची वह तलवार…

युवराज एडवर्ड सप्तम ले गए शिवाजी महाराज की तलवार

यहां पर शिवाजी महाराज की तलवार का किस्सा बहुत पुराना है जब भारत आजाद भी नहीं हुआ था। कहा जाता है कि, साल 1875 के दौरान युवराज प्रिंस ऑफ वेल्स अल्बर्ट ए़डवर्ड सप्तम भारत आए थे वे पुराने शस्त्रों के बड़े दीवाने थे और अनूठे शस्त्र का संग्रहण करना पसंद था। बताया जाता है कि, जैसे ही उनके भारत आने की खबर हुई अंग्रेज अफसरों ने तब के राजाओं पर पुराने और युनिक शस्त्र युवराज को भेंट करने का दबाव बनाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

सुलझ गया खेलोबा के शिवाजी महाराज का मूर्ति विवाद, नई जगह होगी स्थापना, दोनों समुदाय की बनी सहमति

3 April History: आज ही के दिन हुआ था पहला मोबाइल कॉल और ‘सैम बहादुर’ का जन्म, जानें 3 अप्रैल का पूरा इतिहास

2 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की अहम तारीख, उड़ान के दौरान विमान में हुआ सुराख; हवा के दबाव से चार यात्री गिरे

1 अप्रैल का इतिहास: इतिहास की बड़ी घटनाओं का दिन, आज ही के दिन हुई थी रिजर्व बैंक और एप्पल कंपनी की स्थापना

उस समय राजघराने और राजाओं को अपनी प्रतिष्ठा खराब ना हो जाए इसका डर रहता था इसलिए आसानी से कुछ मना करना किसी राजा के बूते की बात नहीं थी।अंग्रेज भी उनसे तगड़ी वसूली करते और बदले में उन्हें राजा की तरह व्यवहार करने की अनुमति थी. युवराज जहां-जहां जाते, रियासतें उन्हें अपने पुरखों के पुराने शस्त्र भेंट करते है।

शिवाजी महाराज के वंशज ने की भेंट

बताया जाता है कि, युवराज ए़डवर्ड अपनी यात्रा के दौरान बॉम्बे पहुंचे थे उस दौरान शिवाजी महाराज के वंशज शिवाजी चतुर्थ, जिनकी उम्र सिर्फ 11 साल थी उन्होंने शिवाजी महाराज की खास तलवार जगदंबा और एक कटार भेंट की थी। उपहार के दौरान देने के लिए जब तलवार निकाली गई तो उसकी हालात खराब हो गए थे उसमें पहले जड़े रहे हीरे-माणिक आदि उखड़ कर गायब हो चुके थे. म्यान भी नहीं थी।

छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

इसके बाद युवराज को भेंट करने से पहले इसे नए सिरे से चमकाया गया. हीरे-जवाहरात जड़े गए. नई म्यान भी बनवाई गई। इसके बाद तलवार को युवराज ब्रिटेन ले गए। बता दें कि, यह तलवार इस समय ब्रिटेन में रानी विक्टोरिया के सेंट जेम्स पैलेस स्थित उनके निजी संग्रहालय में रखी है इसे भारत वापस लाने की कवायद जारी है।

How chhatrapati shivaji maharajs special sword jagdamba reached britain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2025 | 09:43 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Shivaji Maharaj
  • Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti
  • Indian History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.