- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Honey Bee Attack Bhandara Sakoli Flyover 20 People Injured
भंडारा के साकोली में मधुमक्खियों का तांडव, उड़ान पुल के नीचे 20 लोगों को मारा डंक, दहशत में लाेग
- Written By: आकाश मसने
Bhandara News In Hindi: भंडारा के साकोली में उड़ान पुल के नीचे मधुमक्खियों के हमले से 20 लोग घायल। प्रशासन की अनदेखी पर फूटा जनता का गुस्सा, गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती।

साकोली के उड़ान पुल के नीचे मधुमक्खियों के छत्ते (फोटो नवभारत)
Sakoli Honey Bee Attack News: भंडारा जिले के साकोली में लांखादुर रोड स्थित उड़ान पुल के नीचे बने मधुमक्खियों के छत्ते से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार तीसरे रविवार को मधुमक्खियों के हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए। नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
उड़ान पुल के नीचे मधुमक्खियों का हमला
रविवार 10 मई की सुबह तालाब वार्ड निवासी जगदीश सूर्यवंशी सुबह करीब 8.50 बजे घर से निकले थे। उड़ान पुल के पास पहुंचते ही उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। वहीं विहीरगांव निवासी बंडू इंगड़े भी हमले का शिकार हुए। साथ ही शैलेश गोबाडे, भारत गोबाडे, मयूर निम्बेकर, कांचन कापगते, संग्रामे सहित अन्य लोग उड़ान पुल के नीचे से गुजर रहे थे तो उन पर ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें से सूर्यवंशी, इंगड़े दोनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए उपजिला रुग्णालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार उड़ान पुल के नीचे काफी समय से मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता बना हुआ है, लेकिन नगर परिषद द्वारा अब तक उसे हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह परिसर शहर का अत्यंत व्यस्त क्षेत्र माना जाता है। यहां न्यायालय, चाय-पान के ठेले, गुपचुप विक्रेता, वाहन मरम्मत की दुकानें, फल विक्रेता, गन्ना रस एवं आइस गोला विक्रेताओं की बड़ी संख्या रहती है। इसके अलावा समीप ही बस स्थानक होने से भंडारा, नागपुर, कुंभली, सानगड़ी, लांखादुर और मोरगांव अर्जुनी जाने वाले यात्रियों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में मधुमक्खियों का यह आतंक कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
गड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
Maharashtra Child Marriage: बाल विवाह को लेकर महाराष्ट्र सरकार का कड़ा रुख, अदिति तटकरे ने सेट किया टारगेट
झुलसते नागपुर पर मेहरबान मौसम, नौतपा के छठे दिन तापमान में 3 डिग्री गिरावट; शाम की बारिश ने बदली फिजा
यह भी पढ़ें:- बाघों को बचाने के लिए बनेगा 30,000 वर्ग किमी का कॉरिडोर, 7 राज्यों की फोर्स करेगी सुरक्षा; NTCA का बड़ा प्लान
अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला
नगरसेवक सपन कापगते ने घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला है। लगातार तीसरे रविवार को लोगों का घायल होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी की जान भी जा सकती है। नगर परिषद प्रशासन से अवगत किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उड़ान पुल के नीचे बने मधुमक्खियों के छत्ते को हटाने तथा क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।
Honey bee attack bhandara sakoli flyover 20 people injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
May 31, 2026 | 08:16 AMEbola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
May 31, 2026 | 08:13 AMदिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:06 AMगड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
May 31, 2026 | 08:04 AMMaharashtra Child Marriage: बाल विवाह को लेकर महाराष्ट्र सरकार का कड़ा रुख, अदिति तटकरे ने सेट किया टारगेट
May 31, 2026 | 08:01 AMUP में गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा, साथी ने ही दिया वारदात को अंजाम
May 31, 2026 | 08:00 AMZaporizhzhia Drone Strike: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर ईरान का ड्रोन अटैक! दीवार में हुआ छेद
May 31, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM











