महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन हुई ये बड़ी हलचल, देखें तस्वीरें
महाराष्ट्र में विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है। शनिवार को सत्र के पहले दिन एक तरफ विधायकों ने शपथ ली तो दूसरी ओर विपक्ष ने बवाल खड़ा कर दिया।
- Written By: विधी शर्मा
मुंबई में विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ विधायक कालिदास कोलंबकर ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में 287 विधायकों को पद की शपथ दिलाई।
इस सत्र में सबसे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
फडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। साथ ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी सदस्य के रूप में शपथ ली।
विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विपक्ष के नेता आदित्य ठाकरे ने हंगामा खड़ा किया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज पहले दिन शिवसेना यूबीटी को कोई भी विजयी नेता विधायक पद की शपथ नहीं लेगा।
आदित्य ठाकरे के इस फैसले पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि यहां इस तरह के आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। उन्हें चुनाव आयोग जाना चाहिए और अगर वहां उन्हें न्याय नहीं मिलता है, तो उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए।
NCP नेता छगन भुजबल ने आदित्य ठाकरे के बयान पर कहा कि (विपक्ष के नेता) शपथ ग्रहण का विरोध नहीं कर सकते। अगर उन्हें सदन में कामकाज में हिस्सा लेना है तो उन्हें शपथ ग्रहण करना ही होगा।
