मुंबई में भारी बारिश मचाई ने तबाही; निचले इलाके जलमग्न, कई जिलों में अलर्ट, अंधेरी सब-वे भी हुआ बंद
मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले एक घंटे से भारी बारिश जारी है। मुंबई के ठाणे, कल्याण डोंबिवली, पश्चिमी उपनगर, कुर्ला में आंधी के साथ बारिश हो रही है। अचानक हुई इस बारिश से आम लोग परेशान हैं। बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
मुंबई में भारी बारिश के बाद जलमग्न सड़कें (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले एक घंटे से भारी बारिश जारी है। मुंबई के ठाणे, कल्याण डोंबिवली, पश्चिमी उपनगर, कुर्ला में आंधी के साथ बारिश हो रही है। अचानक हुई इस बारिश से आम लोग परेशान हैं। बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होने लगा है। अंधेरी सब-वे में पानी घुस गया है, जिसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के 29 जिलों में कल यानी 11 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई के पूर्वी उपनगर, नवी मुंबई और रायगढ़ जिलों में भी आंधी के साथ बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो घंटों तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश की बौछारें देखने को मिल सकती हैं।
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging witnessed in Elphinstone Road area of Mumbai as heavy rain lashes Mumbai. pic.twitter.com/MEBVENQZHG — ANI (@ANI) October 10, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Traffic Jam में फुटपाथ पर बाइक चढ़ाना पड़ सकता है भारी, कोर्ट चालान, जुर्माने और जेल का भी खतरा
नागपुर में चार दिन की बारिश के बाद लौटी धूप, बढ़ी उमस; अगले सप्ताह तक हल्की बारिश के आसार
Weather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
Birthday Horoscope 25 July 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें करियर और किस्मत का हाल
यह भी पढ़ें:- चुनाव से पहले आखिरी कैबिनेट मीटिंग में शिंदे सरकार ने लिए कई बड़े फैसले, एक क्लिक में जानिए सारे बड़े निर्णय
मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव मलाड, कांदिवली, बोरीवली, दहिसर, विले पार्ले सांताक्रूज, बांद्रा में फिलहाल भारी बारिश हो रही है। अगर कुछ समय तक ऐसी ही भारी बारिश जारी रही तो पश्चिमी उपनगरों के निचले इलाकों में पानी भर जाएगा। भिवंडी शहर और तालुका में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो रही है। बारिश की वापसी के साथ ही भिवंडी शहर और तालुका में गरज और बिजली के साथ बारिश और तूफानी हवाएँ चलीं। शाम होते-होते भारी बारिश फिर लौट आई, हालाँकि यह बारिश लोगों को गर्मी से राहत भी देती दिख रही है।
गरज के साथ जारी है भारी बारिश
बारिश से जुड़े वीडियो सामने आए हैं जिसमें मुंबई के एलफिंस्टन रोड पर पानी भर गया है और लोगों को उसी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वडाला इलाके में भी भारी बारिश हो रही है और बिजली भी चमक रही है। चूनाभट्टी इलाके का एक वीडियो भी आया है जहाँ बिजली के साथ बारिश हो रही है। इस बारिश में सबसे ज़्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक वोटों पर महायुति की नज़र, चुनाव से पहले कैबिनेट मीटिंग में शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला
