-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mahayuti Eyes On Minority Votes In Maharashtra Shinde Cabinet Decisions
महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक वोटों पर महायुति की नज़र, चुनाव से पहले कैबिनेट मीटिंग में शिंदे सरकार ने लिया बड़ा फैसला
- Written By: अभिषेक सिंह
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कुल सोलह बड़े फैसले लिए गए। जिनमें दो ऐसे फैसले भी शामिल हैं जिससे विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है।

एकनाथ शिंदे सरकार की कैबिनेट मीटिंग (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार को सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कुल सोलह बड़े फैसले लिए गए, जिसमें महाराष्ट्र के मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को ज्यादा वेतन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन बढ़ाया गया। कैबिनेट की बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर की सीमा आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
शिंदे कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही विधानसभा चुनावों का ऐलान होना है। विधानसभा चुनाव से पहले शिंदे सरकार ने राज्य के मुसलमानों और अन्य पिछड़ा वर्ग को लुभाने के लिए बड़ा कार्ड खेला है। शिंदे सरकार के इस दांव के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं की नींद उड़ना तय माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल, जानिए क्यों और किस रचना के लिए मिला सम्मान
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
नवभारत संपादकीय: 6 सांसदों के विलय पर सियासी संग्राम, स्पीकर के फैसले को चुनौती देगी शिवसेना (यूबीटी)
अमित शाह के भरोसे के बाद ही शिंदे गुट में आए, 6 बागी सांसदों के विलय पर संजय देशमुख का बड़ा खुलासा
पुणे आत्महत्या मामले में बढ़ा राजनीतिक पारा; फरार धंगेकर दंपति की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना
बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने 15 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी थी। मराठा नेता मनोज जरांगे महाराष्ट्र में मराठों को ओबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया था कि मराठा समुदाय को ओबीसी में शामिल करने की सिफारिश क्यों नहीं की गई।
कितना बढ़ेंगा मदरसा शिक्षकों का वेतन
कैबिनेट के फैसले के अनुसार, महाराष्ट्र में डीएड और बीएड शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतन में वृद्धि का फैसला कैबिनेट की बैठक में लिया गया। डॉ. जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत राज्य के मदरसों में पारंपरिक, धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और उर्दू पढ़ाने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। वर्तमान में डीएड शिक्षकों को 6 हजार रुपये वेतन दिया जाता है। इसे बढ़ाकर 16 हजार रुपये करने का फैसला किया गया। बीएड, बीएससी-बीएड शिक्षकों का वेतन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने का फैसला किया गया।
ओबीसी के गैर-क्रीमी लेयर को भी होगा फायदा
कैबिनेट की बैठक में ओबीसी के गैर-क्रीमी लेयर की सीमा आठ लाख से बढ़ाकर पंद्रह लाख रुपये करने की सिफारिश की गई। बैठक में गैर क्रीमीलेयर की आय सीमा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। गैर क्रीमीलेयर में न आने वालों के लिए आय सीमा आठ लाख से बढ़ाकर पंद्रह लाख करने की केंद्र सरकार से अनुशंसा की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की अनुशंसा की गई।
यह भी पढ़ें:- जानिए कितना ख़तरनाक है हिज्ब-उत-तहरीर? भारत सरकार ने आतंकी संगठन घोषित करते हुए लगाया बैन
Mahayuti eyes on minority votes in maharashtra shinde cabinet decisions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में चार दिन की बारिश के बाद लौटी धूप, बढ़ी उमस; अगले सप्ताह तक हल्की बारिश के आसार
Jul 25, 2026 | 06:41 AMWeather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
Jul 25, 2026 | 06:37 AMBirthday Horoscope 25 July 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें करियर और किस्मत का हाल
Jul 25, 2026 | 06:15 AMJio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
Jul 25, 2026 | 06:09 AMMaharashtra Weather: आज इन जिलों में बरसेगी आफत, पुणे-मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
Jul 25, 2026 | 05:55 AMAaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














