Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नांदेड़ में मूसलधार बारिश से हाहाकार, CM फडणवीस की निगरानी में राहत कार्य तेज

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में 206 मिमी बारिश से जनजीवन प्रभावित। कई गांव जलमग्न, सैकड़ों लोग फंसे। CM देवेंद्र फडणवीस ने जिलाधिकारियों संग राहत-बचाव कार्य की कमान संभाली।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Aug 18, 2025 | 04:25 PM

सीएम फडणवीस (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Heavy Rains in Nanded: महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नांदेड़ जिले में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है। रविवार को जिले में 206 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। नांदेड़ के मुखेड़ तालुका में लेंडी बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है, साथ ही लातूर, उदगीर और कर्नाटक से भी बड़ी मात्रा में पानी आने से स्थिति और अधिक बिगड़ गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर स्थिति की जानकारी साझा की और बताया कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। सीएम फडणवीस ने कहा कि नांदेड़ जिले के रावणगाव में लगभग 225 नागरिक बाढ़ के पानी में फंस गए थे। इनमें से कई लोगों को निकाल लिया गया है जबकि शेष को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा हसनाल में 8 नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भसवाड़ी गांव में 20 और भिंगेली गांव में 40 नागरिक पानी से घिरे हुए हैं, लेकिन वे सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

“डिजिटल अरेस्ट” महज एक छलावा है, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया आगाह, 1930 पर कॉल करने का आह्वान

राज्य के चैरिटेबल अस्पतालों पर सरकार का शिकंजा, गरीबों का करना होगा इलाज, विधानसभा में सीएम की घोषणा

‘महाराष्ट्र विधानसभा में बिश्नोई गैंग की गूंज’, कांग्रेस विधायक को मिली धमकी पर हंगामा, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा

नांदेड जिल्ह्यातील मुखेड तालुक्यात अतिवृष्टीने लेंडी धरणाच्या पाणी पातळीत मोठी वाढ झाली आहे. शिवाय लातूर, उदगीर आणि कर्नाटकातून मोठ्या प्रमाणात पाणी येत आहे. काल येथे झालेला पाऊस सुमारे 206 मि.मी. इतका होता. त्यामुळे रावनगाव, भासवाडी, भिंगेली, हासनाळ येथील जनजीवन प्रभावित झाले… — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 18, 2025

सीएम फडणवीस नांदेड़ के राहत कार्यों की निगरानी में

सीएम फडणवीस ने स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत रूप से नांदेड़ जिला कलेक्टर के लगातार संपर्क में हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। नांदेड़, लातूर और बीदर के जिला कलेक्टर आपसी समन्वय से बचाव अभियान चला रहे हैं। एनडीआरएफ की एक टीम, सेना की इकाई और पुलिस बल को भी राहत कार्यों में लगाया गया है। वहीं छत्रपति संभाजीनगर से भी सेना की एक टुकड़ी प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- मुंबई में झमाझम बारिश का असर, BMC ने ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज किए बंद

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत – बचाव कार्य

बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई है। प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नावों और मशीनरी की मदद ली जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मौजूद रहने और हर स्थिति पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील

भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है, सड़कों पर पानी भर गया है और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। राहत दल लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Heavy rains cause havoc in nanded rescue operation intensified under the supervision of cm fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 18, 2025 | 04:25 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Rain Upadte

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.