Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे में आफत की बारिश, NDRF की टीम तैनात, सुप्रिया सुले ने की परीक्षा रद्द करने की मांग

पुणे के बारामती और इंदापुर तहसीलों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। बारामती तहसील में एक दिन में 83.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 26, 2025 | 08:35 AM

पुणे में हुई बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति (सोर्स: साेशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र में तटीय कोंकण क्षेत्र और मुंबई में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। पुणे के बारामती और इंदापुर तहसीलों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद जिलाधिकारी के तत्काल अनुरोध पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) को विशेष टीम तैनात करनी पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि बारामती तहसील में दिन में 83.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इंदापुर में यह आंकड़ा 35.7 मिमी रहा। पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि इंदापुर के पास पुणे-सोलापुर राजमार्ग का एक हिस्सा जलभराव के कारण लगभग दो घंटे तक बंद रहा, लेकिन पानी कम होने के बाद यातायात फिर से शुरू हो गया।

इंदापुर और बारामती के घरों में घुसा पानी

जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इंदापुर के 70 गांवों के कई घरों और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे स्थानीय अधिकारियों को निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

एक अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की आपातकालीन मांग के आधार पर एनडीआरएफ ने बारामती और इंदापुर में बचाव और राहत अभियान चलाने के लिए दो विशेष टीम तैनात की है। बारामती में 19 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

कटेवाड़ी में, पानी से भरे अपने घर में फंसे सात लोगों के एक परिवार को स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने बचाया। जलोची गांव में, मोटरसाइकिल के बह जाने के बाद एक नाले में फंसे रूपेश सिंह को दमकल कर्मियों बचाया।

महाराष्ट्र में 12 दिन पहले आया मानसून

केरल के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र में भी समय से 12 दिन पहले दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की अधिकारी सुभांगी ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून मुंबई तक पहुंच सकता है। इस समय मानसून की उत्तरी सीमा महाराष्ट्र के देवगढ़ तक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। समय से पहले मानसून की एंट्री से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने रविवार को कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग ज़िलों के साथ-साथ सातारा, पुणे और कोल्हापुर जिलों के घाट (पहाड़ी) इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश के चलते मुंबई के कई हिस्सों में जलभराव, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

इस बीच बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने एक संदेश में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्रालय से पुणे जिले में भारी बारिश के कारण सोमवार को निर्धारित विभिन्न विभागों की परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया।

Heavy rain in pune ndrf team deployed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2025 | 08:35 AM

Topics:  

  • IMD
  • Maharashtra News
  • Monsoon News
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

बहू तेजस्वी के BJP में शामिल होने पर भावुक हुए ससुर विनोद घोसालकर, बोले- आज अभिषेक होता तो…

2

Pune ZP में ‘फिट कर्मचारी, सक्षम प्रशासन’ उपक्रम के तहत फिटनेस शिविर

3

Pune: गांधीनगर-येरवड़ा में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी उजागर, समस्याओं का अंबार

4

PCMC Election में ‘आप्पा’ का गढ़ बचाना भाजपा के लिए चुनौती, नितिन कालजे का किला खतरे में?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.