मुंबई में झमाझम बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से से तापमाप बढ़ गया था। इसके कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।
- Written By: आकाश मसने
शनिवार को मुंबई में हुई झमाझम बारिश (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से से तापमाप बढ़ गया था। इसके कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी कि सांताक्रूज में 59 मिमी और कोलाबा में 14 मिमी बारिश दर्ज की गई। ये दो प्रमुख वेधशालाएं महाराष्ट्र के उपनगरों और द्वीप क्षेत्रों में बारिश का आंकलन करती हैं। हाल के दिनों में बारिश न होने और बढ़ते तापमान तथा आर्द्रता के कारण मुंबईवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। रत्नागिरी के हरनाई और पालघर के दहानू में पिछले 24 घंटों में क्रमशः 116 मिमी और 143 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों में मुंबई, ठाणे और पालघर सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- बदलापुर में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की इंट्री, पुलिस और कलेक्टर की कार्रवाई का लिया जायजा
सम्बंधित ख़बरें
दो तरह के मौसम ने बढ़ाई टेंशन, 10 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, जानिए आज का मौसम अपडेट
Maharashtra Weather Alert: विदर्भ से कोंकण तक बिगड़ेगा मौसम, अगले 5 दिन रहें सावधान, जारी हुई नई गाइडलाइन
15 राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट, आसमान से बरसेगी आफत, जानिए आज का मौसम अपडेट
Maharashtra Heatwave Alert 2026: विदर्भ में 44°C पार, सरकार ने बदले काम के घंटे
आईएमडी ने पुणे, सतारा, अमरावती, भंडारा, चंद्रपुर और गोंदिया जिलों के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि 24 घंटों में 64.5 मिमी से अधिक भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने और निचले इलाकों में बाढ़ की संभावना है।
नागपुर में भी पिछले कुछ दिनों बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से हलाकान थे। शनिवार दोपहर हुई बारिश ने मौसम में ठंडक लाई। नागपुर में तपती धूप के कारण दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को राहत दिलाई।
इसके अलावा, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों को छोड़कर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट के तहत हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली चमकने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में एनडीए पर प्रेशर बना रहे ओपी राजभर, जानिए चुनावी समर में क्या होगा इसका असर?
25 और 26 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने 25 और 26 अगस्त को कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी मौसम के और बिगड़ने का संकेत है, जिससे इन क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। बारिश से प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
