महाराष्ट्र में पालकमंत्रियों की हुई घोषणा, सीएम फडणवीस को मिली गड़चिराेली की कमान, देखें किस मंत्री को मिला कौन सा जिला
महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जिलों के पालकमंत्रियों की घोषणा पर सबकी नजर थी। भाजपा, एनसीपी और शिवसेना की महायुति सरकार ने अब पालकमंत्रियों की घोषणा कर दी है...
- Written By: आकाश मसने
(कॉन्सेप्ट फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जिलों के पालकमंत्रियों की घोषणा पर सबकी नजर थी। भाजपा, एनसीपी और शिवसेना की महायुति सरकार ने अब पालकमंत्रियों की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र में मंत्रियों को एक या उससे अधिक जिलों की जिम्मेदारी दी जाती है। पिछले महीने राज्य में भाजपा-एनसीपी-शिवसेना की नई सरकार के गठन के बाद से ही इस घोषणा का इंतजार था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस नक्सल प्रभावित गड़चिरोली जिले के प्रभारी मंत्री होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार को उनके गृह जिले पुणे के अलावा बीड जिले की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं शिवसेना प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई शहर के साथ-साथ ठाणे जिले के भी प्रभारी मंत्री होंगे।
मंत्री आणि राज्यमंत्री यांची राज्यातील जिल्ह्यांचे #पालकमंत्री, #सहपालकमंत्री म्हणून नियुक्ती जाहीर. मुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis गडचिरोली जिल्ह्याचे पालकमंत्री. pic.twitter.com/vS41qTcot4 — MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) January 18, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Baramati By-Election: मतदान के बाद भावुक हुए अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार, कहा- दादा की कमी खलेगी
शिवसेना का मिशन 22 जिप-225 पंचायत समिति इलेक्शन, हर मंत्री को दी गई 2 जिलों की जिम्मेदारी
कुंभ फंड पर हंगामे के बाद महापौर की सीधी दस्तक, मुख्यमंत्री से मांगा बकाया और बड़ा पैकेज
जेनेलिया-रितेश देखमुख बने ‘लालपरी’ के ब्रांड एंबेसेडर, महाराष्ट्र सरकार ने सौंपी सड़क सुरक्षा की कमान
मंत्री मुंडे को नहीं मिली जगह
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे को शनिवार को राज्य सरकार द्वारा जारी प्रभारी मंत्रियों की सूची में जगह नहीं मिली। बीड के परली से विधायक धनंजय मुंडे पिछली सरकार के दौरान मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के संरक्षक मंत्री थे।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हालांकि हाल ही में जिले में सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या को लेकर वह विपक्ष और स्थानीय भारतीय जनता पार्टी विधायकों के निशाने पर आ गए। इस मामले में मंत्री मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया गया है। एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने इस विवाद को लेकर मुंडे से इस्तीफा मांगने से इनकार कर दिया था।
पालकमंत्रियों की सूची
- गड़चिरोली – देवेंद्र फडणवीस
- ठाणे – एकनाथ शिंदे
- मुंबई शहर – एकनाथ शिंदे
- पुणे – अजित पवार
- बीड – अजित पवार
- नागपुर – चंद्रशेखर बावनकुले
- अमरावती- चंद्रशेखर बावनकुले
- अहिल्यानगर- राधाकृष्ण विखे पाटिल
- वाशिम – हसन मुश्रीफ
- सांगली – चंद्रकांत पाटिल
- नासिक – गिरीश महाजन
- पालघर – गणेश नाईक
- जलगांव -गुलाबराव पाटिल
- यवतमाल – संजय राठोड
- मुंबई उपनगर – आशीष शेलार, सहपालकमंत्री – मंगलप्रभात लोढा
- रत्नागिरी – उदय सामंत
- धुले – जयकुमार रावल
- जालना – पंकजा मुंडे
- नांदेड़ – अतुल सावे
- चंद्रपुर – अशोक उईके
- सातारा – शंभूराज देसाई
- रायगड़ – आदिति तटकरे
- लातूर – शिवेंद्रराजे भोसले
- नंदुरबार – माणिकराव कोकाटे
- सोलापुर – जयकुमार गोरे
- हिंगोली – नरहरी झिरवल
- भंडारा – संजय सावकारे
- छत्रपति संभाजीनगर – संजय शिरसाट
- धाराशिव – प्रताप सरनाईक
- बुलढाणा – मकरंद जाधव
- सिंधुदुर्ग – नितेश राणे
- अकोला – आकाश फुंडकर
- गोंदिया -बाबासाहेब पाटिल
- कोल्हापुर – प्रकाश आबिटकर, सह पालकमंत्री – माधुरी मिसाल
- वर्धा – पंकज भोयर
- परभणी – मेघना बोर्डिकर
