Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया जिला परिषद लिपिकों की पदोन्नति की मांग, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका पद पर अवसर देने की अपील

Gondia Promotion Demand: महाराष्ट्र राज्य जिला परिषद लिपिक वर्गीय कर्मचारी संगठन ने ग्रामविकास विभाग को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न पदों पर पदोन्नति का अवसर देने की मांग की है।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 22, 2026 | 05:31 PM

Promotion Demand (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Zilla Parishad Employees: महाराष्ट्र राज्य जिला परिषद लिपिक वर्गीय कर्मचारी संगठन, पंजीयन क्र. 615 ने ग्रामविकास विभाग को ज्ञापन प्रस्तुत कर जिला परिषद के कनिष्ठ सहायक और वरिष्ठ सहायक संवर्ग के पात्र कर्मचारियों को आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका, स्वास्थ्य सेवक पुरुष और पशुधन पर्यवेक्षक पदों पर पदोन्नति का अवसर उपलब्ध कराने की मांग की है।

संगठन द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका पद की 25 प्रश. रिक्तियां पदोन्नति से भरने का प्रावधान होने के बावजूद जिला परिषद में कई कर्मचारी 15 से 20 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे हैं, फिर भी उन्हें इस पद के लिए पात्र होने का अवसर नहीं मिल रहा है।

कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नति में शामिल करने की मांग

इससे अनुभवी और सेवा वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। साथ ही स्वास्थ्य सेवक पुरुष और पशुधन पर्यवेक्षक पदों के लिए पूर्व में लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर उपलब्ध था। लेकिन नियमों में हुए बदलाव के कारण शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता रखने के बावजूद कई कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायक कर्मचारी पदोन्नति से वंचित रह रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ओमराजे निंबालकर और संजय जाधव की चमकी किस्मत, मंत्री पद के रूप में मिलेगा UBT से बगावत का इनाम

नासिक-त्र्यंबकेश्वर मार्ग पर निर्माण कार्य और अवैध कब्जों के चलते हर दिन लग रहा महाजाम

गोंदिया में 50 साल पुराना जर्जर पुल बना खतरा, भारी वाहनों की आवाजाही जारी

6 गद्दारों को जन्म देकर शिंदे ने तोड़ा केन्या की महिला का रिकॉर्ड, संजय राउत बोले प्रेग्नेंट थे एकनाथ

ग्रामविकास विभाग को ज्ञापन

आवश्यक कार्रवाई करने की मांग संगठन ने सरकार से मांग की है कि आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका, स्वास्थ्य सेवक, पशुधन पर्यवेक्षक तथा समकक्ष समूहक पदों की पदोन्नति की रिक्तियों में कनिष्ठ सहायक और वरिष्ठ सहायक संवर्ग के आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और सेवा वरिष्ठता पूरी करने वाले कर्मचारियों को पात्र माना जाए।

ये भी पढ़े: नागपुर: शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कामों से बड़ी मुक्ति; अब सिर्फ शनिवार को ही स्कूलों से मांगी जाएगी जानकारी

नियमों में संशोधन की मांग

इससे कर्मचारियों के अनुभव का उचित उपयोग होगा, सेवा वरिष्ठता का सम्मान बना रहेगा और पदोन्नति के अवसरों में समानता आएगी। संगठन का कहना है कि इस निर्णय से प्रशासन को अधिक अनुभवी व सक्षम मानव संसाधन उपलब्ध होगा। इसलिए सरकार से इस मांग पर सकारात्मक विचार कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने की मांग संगठन ने की है।

Zilla parishad clerical employees promotion demand maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 04:25 PM

Topics:  

  • Employees Protest
  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.