गोंदिया में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन आम व फसलों को भारी नुकसान का खतरा

Gondia Strong Winds Crop Damage: गोंदिया में तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश से गर्मी से राहत मिली, लेकिन आम और अन्य फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
Weather Takes a Turn in Gondia: Strong Winds and Rain Bring Relief from the Heat, but Threaten Severe Damage to Mangoes and Crops.
गोंदिया मौसम बदलाव, (सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Gondia Weather Change: गोंदिया जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार दोपहर 2 बजे अचानक मौसम बदल गया और 3।40 बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगी और बारिश शुरू हुई। अचानक आयी बारिश से नागरिकों में अफरातफरी मच गई। मौसम विभाग ने जिले में बेमौसम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था। तेज हवाएं चली तो आम और अन्य फसलों का नुकसान का खतरा बन गया।

अप्रैल माह में जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। सुबह से लेकर शाम तक केवल धूप और गर्मी बनी रही। जलाशय सूखने लगे। साथ ही वन्यजीव, पालतु पशुओं को पानी के लिए भटकना पड़ा। लेकिन अब मई की शुरूआत में मौसम अचानक बदल गया है।

1 मई को तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई थी। जिसके बाद नागरिकों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था। वहीं 5 मई की दोपहर 3।40 बजे जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई।

बारिश के कारण नागरिकों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है। लेकिन परिपक्व होने से पहले पेड़ों से आम गिर गए। साथ ही तेज हवाओं से ग्रीष्मकालीन फसल जमीन पर लेटने से नुकसान का खतरा बना हुआ।

विवाह व स्वागत समारोह में पड़ा खलल

मई माह में जमकर शादी और स्वागत समारोह है। कई आयोजन खुले लॉन में है, सिलेंडर के अभाव में रसोइयां चूल्हे पर बाहर भोजन बनाते है। लेकिन बारिश ने इन सभी को परेशानी में डाल दिया है, कार्यक्रम के समय पर बारिश होने से आयोजकों का नुकसान हुआ।

आमगांव में भी मूसलाधार बारिश

आमगांव तहसील में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, हवा के साथ चारिश का आगमन हुआ, जिससे मौसम में ठंडक हो गई। पिछले कुछ दिनों से तापमान अपने चरम सीमा में था। 40 डिग्री से 45 डिग्री के बीच में तापमान रहता था।

लोगों का दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन मंगलवार को करीब 4:30 बजे से हवा के साथ मूसलाधार बारिश का आगमन हुआ। ओले भी गिरे, लगभग 1 घंटा बारिश चली और बीच-बीच में चिजली भी चमक रही थी।

बारिश आने से लोगों ने गर्मी में राहत की सांस ली। सुबह से ही ऐसा लग रहा था कि शाम तक मौसम में परिवर्तन होगा, जिस प्रकार प्रतिदिन कड़ी धूप रहती है पैसी आज नहीं थी और शाम होते होते ओले के सापा बारिश का आगमन हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com