17 केंद्रों पर होगी TET परीक्षा, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी, गोंदिया के 8,668 टीचर देंगे परीक्षा
Teacher Eligibility Test Gondia: गोंदिया में 23 नवंबर को होने वाली TET परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिले के 8,668 शिक्षक पात्र। प्रशासन ने तैयारी तेज की।
- Written By: प्रिया जैस
टीईटी परीक्षा (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो)
TET Exam Centers 2025: न्यायालय के निर्णय के अनुसार कार्यरत शिक्षकों को अब टीईटी की परीक्षा देना अनिवार्य हो गया है। इस निर्णय के तहत गोंदिया जिले के हजारों शिक्षक टीईटी परीक्षा देने के लिए तैयार हो चुके हैं। बताया गया है कि, 23 नवंबर को होने वाले इस परीक्षा के लिए गोंदिया मुख्यालय में ही 17 परीक्षा केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है।
जिसके लिए पर्यवेक्षक, कस्टोडियन, केंद्र संचालक तथा सहायक परीक्षकों की नियक्ति की जा रही है। उल्लेखनीय है कि, जिला परिषद तथा शिक्षा संस्थानों के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को टीईटी परीक्षा देना अनिवार्य किया गया है। गोंदिया जिले में हजारों शिक्षक जो कक्षा 1 लीं से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों को शिक्षा का पाठ पढ़ा रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने दी जानकारी
इन शिक्षकों को टीईटी की परीक्षा देना है। शिक्षा विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, जिले के 8,668 शिक्षक टीईटी परीक्षा के लिए पात्र है। गोंदिया मुख्यालय में ही 17 परीक्षा केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। यह परीक्षा 2 चरणों में ली जाएगी। परीक्षा की पूर्व तैयारी के लिए जिला परिषद का शिक्षा विभाग जुट गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
विधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
शिक्षक के लिए TET अनिवार्य
न्यायालय के निर्देशानुसार पात्रता धारक शिक्षक उम्मीदवारों को टीईटी की परीक्षा देना अनिवार्य है। गोंदिया शहर मुख्यालय में ही पहले चरण में 16 व दूसरे चरण की परीक्षा के लिए 17 केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए पर्यवेक्षक, कस्टोडियन, 17 केंद्रों के लिए 17 केंद्र संचालक व 17 सहायक परीक्षकों की नियक्ति की जा रही है। इस संदर्भ में जिलाधीश द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
– ज्ञानेश्वर दिघोरे, उपशिक्षाधिकारी, गोंदिया
यह भी पढ़ें – पार्थ पवार की पार्टनर शीतल तेजवानी फरार! 272 लोगों को दिया झांसा, खुले कई राज, चुकाने होंगे 42 करोड़
TET परीक्षा के संदर्भ में मुख्य बिंदू
- परीक्षा तिथि : 23 नवंबर
- जिले में पात्र शिक्षक : 8,668
- परीक्षा केंद्र (पहला चरण): 16
- परीक्षा केंद्र (दूसरा चरण): 17
