- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Relief From Bus Stand Congestion In Tumsar St Smart Card Centre Opened At Real Power Institute In Shriram Nagar
तुमसर में बस स्टैंड की भीड़ से राहत, श्रीराम नगर में रियल पावर इंस्टीट्यूट में खुला ST स्मार्ट कार्ड केंद्र
Maharashtra News: तुमसर के श्रीराम नगर स्थित रियल पावर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में नया एसटी स्मार्ट कार्ड केंद्र शुरू हुआ है। अब यात्रियों को कार्ड बनवाने और रिचार्ज के लिए बस स्टैंड नहीं जाना पड़ेगा।

Tumsar ST Bus Smart Card: तुमसर एसटी स्मार्ट कार्ड सुविधा का लाभ लेने वाले महिला व पुरुषों की एसटी बस स्टैंड पर सुबह 7 बजे से शाम 6 तक काफी भीड़ नजर आ रही थी। इस कारण लोगों की सुविधा लिए श्रीराम नगर स्थित रियल पावर कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में एक नया केंद्र शुरू किया गया है।महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्मार्ट कार्ड सेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर एसटी स्मार्ट कार्ड सुविधा केंद्र शुरू किए गए हैं, जहां से यात्री आसानी से अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं। इन सुविधा केंद्रों पर कार्ड के लिए पंजीकरण, फोटो अपडेट, कार्ड वितरण और रिचार्ज टॉपअप जैसी सभी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे यात्रियों को लंबी प्रक्रिया से राहत मिलेगी। यह स्मार्ट कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के तहत जारी किया जा रहा है, जो रुपेय प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
इसके माध्यम से बस यात्रा का भुगतान तेज, सुरक्षित और डिजिटल तरीके से किया जा सकेगा।नियमों में किया बदलावअधिकारियों के अनुसार, अब रियायती टिकट का लाभ केवल स्मार्ट कार्ड धारकों को ही मिलेगा। जिन यात्रियों के पास यह कार्ड नहीं होगा, उन्हें पूरा किराया देना पड़ेगा। कार्ड पंजीकरण के बाद लगभग 30 दिनों में उपलब्ध कराया जाएगा, यात्री अपने कार्ड में नकद या यूपीआई के जरिए आसानी से बैलेंस जोड़ सकते हैं, कार्ड पर आधार की तरह नाम एवं फोटो होगा, जिससे यह पूरी तरह सुरक्षित और व्यक्तिगत रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अर्जुनी मोरगांव में भालू के हमले में मजदूर गंभीर रूप से घायल; 4 दिनों में तीसरी घटना से इलाके में दहशत
गोंदिया लोक अदालत में आपसी समझौते से हजारों मामलों का समाधान, बिजली-बैंक रिकवरी समेत 3.69 करोड़ रुपये वसूले गए
गड़चिरोली: 10 साल से गांव वालों ने नहीं देखी ST बस, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर; ग्रामीणों ने दी चेत
10 करोड़ का प्रस्ताव अटका, मत्स्य क्रांति सिर्फ घोषणा? गोंदिया के तालाबों की बदहाली से बढ़ा संकट
परिवहन विभाग का कहना है कि, इन सुविधा केंद्रों के माध्यम से स्मार्ट कार्ड सेवा को आम जनता तक तेजी से पहुंचाया जाएगा और सार्वजनिक परिवहन को डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी।गर्मी में लगे कतारों से मिलेगी राहतअब तक यात्रियों को स्मार्ट कार्ड बनवाने और रिचार्ज कराने के लिए बस स्टैंड जाना पड़ता था, जिससे समय के साथसाथ असुविधा भी होती थी। नए केंद्र के शुरू होने से श्रीराम नगर व आसपास के नागरिकों को अपने नजदीक ही यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे यात्रियों के लिए बड़ी राहत बताया है। उनका कहना है कि इससे समय की बचत होगी और बस स्टैंड पर अनावश्यक भीड़ भी कम होगी। परिवहन विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऐसे और केंद्र शुरू करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुविधा मिल सके।
Relief from bus stand congestion in tumsar st smart card centre opened at real power institute in shriram nagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़
May 13, 2026 | 03:26 PMअहिल्यानगर पर बढ़ा कर्ज का संकट, 825 करोड़ जुटाने की चुनौती, मनपा लेगी भारी लोन
May 13, 2026 | 03:24 PMनीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- पेपर लीक में बीजेपी की भूमिका की जांच हो
May 13, 2026 | 03:17 PMभोपाल में झुग्गी शिफ्टिंग पर विवाद, हाईटेंशन लाइन के नीचे बसा दिए परिवार; सुरक्षा और पर्यावरण पर खड़े हुए सवाल
May 13, 2026 | 03:16 PMछत्रपति संभाजीनगर: सलीम अली सरोवर बदहाली की कगार पर, 4 करोड़ का सौंदर्यकरण फेल?
May 13, 2026 | 03:11 PMयवतमाल में पीएम-किसान के 33 हजार लाभार्थियों का ‘फार्मर आईडी’ लंबित; 20 मई तक प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य
May 13, 2026 | 03:09 PMसोलापुर में 2 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुंबई कनेक्शन की जांच तेज
May 13, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














