गोंदिया के PhD छात्र को UK ने किया वीजा से इनकार, राज्य सरकार की स्कॉलरशिप पर उठे सवाल

Gondia PhD Student: मैनचेस्टर विवि में पीएचडी के लिए चयनित गोंदिया के छात्र का ब्रिटेन ने वीजा रद्द कर दिया। यूके अथॉरिटी का तर्क है कि राज्य सरकार की छात्रवृत्ति वीजा नियमों को पूरा नहीं करती।
UK denies visa to PhD student from Gondia; questions raised over state government scholarship
गोंदिया छात्र यूके वीजा रद्द , प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Gondia Student UK Visa Rejection Manchester University: गोंदिया जिले के एक छात्र को मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रम के लिए चयनित होने के बावजूद ब्रिटेन सरकार ने वीजा देने से इनकार कर दिया। ब्रिटेन के अधिकारियों ने वीजा अस्वीकार करने की वजह बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति वीजा के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करती। गोंदिया निवासी आर्यन अग्रवाल का चयन मैनचेस्टर विश्वविद्यालय में मैटेरियल्स केमिस्ट्री में पीएचडी के लिए हुआ है।

उन्हें इस वर्ष महाराष्ट्र के तकनीकी शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित विदेशी उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति प्रदान की गई थी। हालांकि, ब्रिटेन के इमिग्रेशन रूल्स अपेंडिक्स फाइनेंस के अनुसार, वीजा के लिए केवल राष्ट्रीय सरकार की ओर से दी

जाने वाली छात्रवृत्ति को मान्य माना जाता है। वीजा अस्वीकृति पत्र में कहा गया कि छात्र ने महाराष्ट्र के तकनीकी शिक्षा निदेशालय से प्रायोजन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं। चूंकि यह राष्ट्रीय सरकार के बजाय राज्य सरकार का विभाग है,

इसलिए यह निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करता। आर्यन ने बताया कि उन्हें जून 2025 में मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से बिना किसी शर्त के प्रवेश प्रस्ताव मिला था। छात्रवृत्ति में देरी हुई और इसका परिणाम 16 फरवरी 2026 को घोषित किया गया।

UK denies visa to PhD student from Gondia; questions raised over state government scholarship
महाराष्ट्र में OBC कोटे पर फिर बढ़ी हलचल, भुजबल समेत 3 मंत्रियों ने कैबिनेट उपसमिति की बैठक का किया बहिष्कार

वीजा की जानकारी नहीं थी: नाईक

महाराष्ट्र राज्य के तकनीकी शिक्षा निदेशक प्रमोद नाईक ने कहा कि उन्हें पहले इस वीजा समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि सरकारी नियमों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके तहत छात्र के विदेश जाने से पहले छात्रवृत्ति की राशि विश्वविद्यालय के खाते में जमा कराई जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com