Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gondia News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया आमगांव रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'अमृत भारत रेलवे स्टेशन' योजना के तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद‍्घाटन किया गया। गोंदिया जिले के आमगांव रेलवे स्टेशन को भी इस योजना में शामिल किया गय

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 22, 2025 | 09:20 PM

आमगांव रेलवे स्टेशन का लोकार्पण। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गोंदिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘अमृत भारत रेलवे स्टेशन’ योजना के तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का उद‍्घाटन किया गया। गोंदिया जिले के आमगांव रेलवे स्टेशन को भी इस योजना में शामिल किया गया है। आमगांव रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है और स्टेशन को आधुनिक और आकर्षक तरीके से डिजाइन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर विभिन्न आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस उद‍्घाटन कार्यक्रम में जिप सदस्य सविता पुराम, छबू उके, पूर्व विधायक भेरसिंह नागपुरे, पूर्व म्हाडा सभापति नरेश माहेश्वरी, एड. दुष्यन्त किरसान, पंस उप सभापति सुनंदा उके, रामेश्वर शामकुवर, संपत सोनी, शंभूदयाल अग्रिका, एड. यसुलाल उपराडे, संजय बहेकार, कमलबापू बहेकार के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा, कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

‘अमृत भारत स्टेशन’

स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में देशभर में रेलवे के विकास और यात्रियों को मिलने वाली नई सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के जरिए देश के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने का फैसला किया है। गोंदिया जिले के नागरिकों के लिए यह विशेष खुशी और गौरव का दिन है।

7.17 करोड़ से उन्नयन

आमगांव रेलवे स्टेशन को 7.17 करोड़ के स्वीकृत बजट के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक व एक नया रूप दिया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य स्टेशन को एक यात्री-अनुकूल केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय नागरिकों व यात्रियों दोनों की सुविधाओं में वृद्धि हो सके। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में विशेष टिकट काउंटर, सुविधायुक्त आधुनिक प्रतीक्षालय, दिव्यांगजनों के लिए समर्पित व्यवस्था, स्थानीय कला और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए स्टेशन के डिजाइन तथा स्वरूप का उन्नयन किया गया है।

संस्कृति व विरासत का आकर्षक केंद्र

पार्किंग अव्यवस्था जैसी समस्याओं से ग्रस्त यह स्टेशन अब बेहतर प्रवेश-निकास द्वार, चौड़ी सड़कें, दोपहिया पार्किंग और यातायात नियंत्रण प्रणाली से युक्त है। स्टेशन परिसरों को मनमोहक स्वरूप दिया गया है। हरियाली व सौंदर्यीकरण के साथ स्टेशन स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनाया गया है, जहां यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार बढ़ने की व्यापक संभावना विकसित होगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

Prime minister narendra modi inaugurated amgaon railway station through video conferencing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 09:20 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • India Railway
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

PM Modi ने 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन, 1000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

2

खालिदा जिया के निधन पर PM मोदी की संवेदना पर BNP ने भारत को कहा ‘शुक्रिया’

3

सत्ता मिली, पर उपाध्यक्ष पर फंसा पेंच, एक पार्टी, दावेदार कई, गोंदिया में दावेदारों की बढ़ी भीड़

4

एक चिंगारी और उड़ जाता पूरा इलाका! मुरदोली जंगल हादसे में बाल-बाल बचे चालक और राहगीर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.