Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैंकों में पार्किंग व्यवस्था बनी एक बड़ी समस्या, हजारों खातेदार लेकिन पार्किंग व्यवस्था सड़क पर

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 19, 2022 | 10:48 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गोरेगांव. शहर में इन दिनों बैंकों में पार्किंग व्यवस्था की समस्या एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है. इसके पूर्व बैंक ऑफ महाराष्ट्र में ही पार्किंग की समस्या हुआ करती थी लेकिन राष्ट्रीय महामार्ग के चौड़ाईकरण के बाद अब मार्ग पर स्थित अन्य बैंकों में भी अब यह समस्या बन गई है. इन सभी बैंकों में तहसील से हजारों खातेदार हैं लेकिन इन खातेदारों के लिए पार्किंग व्यवस्था अब सड़क पर आ गई है. 

ऐसे में यातायात में लगातार बाधा उत्पन्न हो रही है. आधी सड़क पर टू वीलर व फोर वीलर वाहन यातायात को प्रभावित कर रहे है जिसमें दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है.  बैंक प्रशासन भी इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रहा है जिसके चलते तिरोड़ा से गोरेगांव मार्ग के बाद अब गोंदिया से गोरेगांव राष्ट्रीय महामार्ग पर भी बैंकों में पार्किंग‌ समस्या एक गंभीर समस्या बन गई है. 

 उल्लेखनीय है कि गोरेगांव शहर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, स्टेट बैंक, को ऑपरेटिव बैंक, ग्रामीण बैंक तथा अर्बन बैंक ऐसे करीब पाच बैंक शहर में उपलब्ध है. जिसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र तिरोड़ा मार्ग पर स्थित है बाकी अन्य सभी बैंक राष्ट्रीय महामार्ग पर ही है. जहां कभी बैंक आफ महाराष्ट्र में ही  पार्किंग की समस्या थी वहीं अब राष्ट्रीय महामार्ग के चौड़ाईकरण के बाद अन्य बैंकों में भी यह एक गंभीर समस्या बन गई है. जिसमें को ऑपरेटिव व ग्रामीण बैंक एक दूसरे से बेहद करीब हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में वाहनों की कतारें आधी सड़क पर खड़ी रहती है जो सुबह से शाम तक यातायात में बाधा उत्पन्न कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया ने जीती नक्सलवाद से जंग! 20 साल में 40 नक्सलियों का आत्मसमर्पण, हिंसा के ‘रेस्ट जोन’ से मिली आजादी

गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां

कागज पर 40 फीट, जमीन पर 20, गोंदिया में अतिक्रमण ने निगलीं सड़कें; 13 साल से धूल फांक रहा शहर का विकास प्लान!

कोर्ट की रिपोर्ट चाहिए तो देने होंगे पैसे! गोंदिया ACB ने संदेश बोरकर का रिश्वतखोर चेहरा किया बेनकाब

इसके पूर्व इन बैंकों में पार्किंग की समस्या नहीं हुआ करती थी लेकिन राष्ट्रीय महामार्ग चौड़ाईकरण के बाद पार्किंग के लिए जगह शेष नहीं है. ऐसे में यहां हजारों खातेदार यहां बैंक व्यवहार के लिए प्रतिदिन आते हैं लेकिन पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध न होने से इन्हें मजबूरी में अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़े करना पड़ रहा है जो यातायात के लिए परेशानी बन गई है. उसी तरह एसबीआई बैंक में भी यही आलम है. साथ ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र में तो पार्किंग समस्या वर्षों से बरकरार है.

ऐसे में यहां अनेक दुर्घटनाओं के बाद भी बैंक प्रशासन पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराने में अपनी रुचि नहीं दिखा रहा है. जिसमें कुछ गंभीर दुष्परिणाम भी सामने आए हैं लेकिन बैंकों के सामने वाहनों की कतारें थमने का नाम नहीं ले रही हैं जो दुर्घटनाओं को लगातार आमंत्रण दे रही है. बैंक प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है.  लेकिन अब तक ऐसा यहां कुछ भी होता दिखाई नहीं दे रहा है. यहां पार्किंग समस्या एक बड़ी समस्या बन गई है.

Parking system in banks became a big problem thousands of account holders but parking system on the road

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2022 | 10:48 PM

Topics:  

  • account holders
  • Gondia
  • Gondia News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.