-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Paddy Procurement Stopped In The District From January 10 Memorandum Submitted To The District Magistrate
जिले में 10 जनवरी से धान खरीदी बंद, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
- Written By: नवभारत डेस्क

गोंदिया. खरीफ मौसम की इस बार धान खरीदी की शुरुआत हो गई. पालकमंत्री के हस्ते जिले के आसपास गारंटी भाव धान खरीदी केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया गया है. इसके बाद जिले के जनप्रतिनिधियों ने केंद्र शुरु करने का सिलसिला शुरु कर दिया है. लेकिन धान खरीदी करने वाली संस्था की समस्या अब भी कायम है. गोदाम में संग्रह किए धान को विलंब से उठाया जा रहा है.
जिससे होने वाली घट की जिम्मेदारी शासन फेडरेशन पर निश्चित करें. इससे धान खरीदी करने वाली संस्थाओं को घाटा सहन नहीं करना पड़ेगा. ऐसी मांग जिला धान खरीदी संस्था संघ के अध्यक्ष ने शासन से की थी. इसके बावजूद संस्थाओं ने धान खरीदी केंद्र शुरु किया. लेकिन निर्देश के बाद भी धान को नहीं उठाए जाने से स्टाक कहां करें इस विषय को लेकर संस्था संघ के पदाधिकारियों ने 10 जनवरी तक धान को नहीं उठाने पर धान खरीदी बंद करने का संकेत जिलाधीश को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से दिया है.
इसमें सहकार विभाग द्वारा धान खरीदी संस्थाओं को खरीदी केंद्र के लिए लादी गई कठीन शर्त और उसी में खरीदी किए धान को तत्काल उठाया जाए. राईस मिलर्स को अब तक दिए आदेश सहित अन्य मांगों के लिए धान खरीदी संस्था समस्याओं से जुझ रही है. इसके अलावा इस बार के मौसम में अनेक कठीन शर्तो का समावेश किया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
गोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
कालीसराड़ के घने जंगल में तबाही का मंजर, तेज आंधी-तूफान से 2 हजार से अधिक पुराने पेड़ जमींदोज
गोंदिया बाजार समिति में अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, सभापति-उपसभापति के खिलाफ लामबंद हुए 13 संचालक
विभिन्न प्रकार की संस्थाओं से धान खरीदी करने वाली संस्था संकट में है. अनेक राईस मिलर्स ने अब तक धान नहीं उठाया है. जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए धान खरीदी करने वाली संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है. सन 2020-21 में धान खरीदी 1 नवंबर से 30 अप्रेल तक की गई.
लेकिन धान मिलिंग के लिए धीमी गति से उठाने पर 16 से 17 प्रश. गिला व नवंबर दिसंबर में खरीदी किया धान ग्रीष्मऋतु में उठाने से हर एक संस्था को धान उठाने के बाद 3 से 4 प्रश. की घट हुई. केंद्र सरकार ने धान उठाने के लिए 2 माह की अवधि दी है. इसमें 1 प्रश. घट का समावेश है. जबकि कुछ वर्षो से शासन ने 1 प्रश. घट देना भी बंद किया है. जिससे सब एजेंट संस्था पर घट की जिम्मेदारी डालकर संस्थाओं का शोषण किया जा रहा है.
इसी तरह पुन: घट की वसूली उस मौसम में आधारभूत कीमत के डेढ़ प्रश. रकम वसूल कर निर्धारित की जा रही है. जिससे इस योजना में काम करने वाली संस्था पर फेडरेशन की राशि बकाया है. विलंब से उठाने पर होने वाली धान घट की जिम्मेदारी शासन फेडरेशन पर निश्चित करें. इसी तरह जितनी अवधि धान गोदाम में होता है उस अवधि का गोदाम किराया शासन यह मालिकों को प्रदान करें. इसी में शुरु मौसम में धान खरीदी की ईच्छा नहीं होने पर भी संस्था ने शुरु की है.
लेकिन शासन के निर्देश के बाद भी धान को नहीं उठाया गया है. इस समय प्रतिनिधि मंडल में संस्था के अध्यक्ष प्रवीण बिसेन, रमेश गौतम, रमेश चुरहे, उमेंद्र भेलावे, बाबा चौधरी, सुरेश गनधाडे, तुषार हरडे, पिंटू रहांगडाले आदि उपस्थित थे.
76 केंद्रों पर होगा असर
जिला मार्केटिंग फेडरेशन व आदिवासी विकास महामंडल द्वारा जिले में धान खरीदी की जाती है. दोनों सब एजेंट संस्था की मांगे व समस्या एक जैसी है. लेकिन गोंदिया जिले में धान खरीदी संस्था संघ द्वारा धान जनवरी तक अवधि दी गई है. इसमें जिला मार्केटिंग फेडरेशन की 76 संस्थाओं का समावेश है. यदि मांगों की पूर्ति नहीं की गई तो किसानों सहित इन संस्थाओं पर असर पड़ेगा.
Paddy procurement stopped in the district from january 10 memorandum submitted to the district magistrate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Toxic Trailer पर मचा बवाल तो पत्नी के बचाव में उतरे सिद्धार्थ, यश ने भी कियारा के लिए कही बड़ी बात
Aug 09, 2026 | 05:47 PMकॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Aug 09, 2026 | 05:32 PMशेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Aug 09, 2026 | 05:28 PMपैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PMमुरैना में उफान पर क्वारी नदी, पानी में डूबे रपटे, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे ग्रामीण
Aug 09, 2026 | 05:19 PMपरसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
Aug 09, 2026 | 05:13 PMरवि किशन की बेटी रीवा का पूरा हुआ सपना, सलमान खान संग शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये एक यादगार रात थी
Aug 09, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM














