Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में नाबालिग की डिलीवरी कर नवजात बेचने का मामला, येडे और अग्रवाल सहित 10 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

Gondia Crime News: गोंदिया में नाबालिग की डिलीवरी कर नवजात शिशु बेचने के मामले में डॉ. विवेक येडे और डॉ. आशा अग्रवाल समेत 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 22, 2026 | 08:34 AM

न्यू बालाजी अस्पताल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia Crime Child Trafficking Racket: नाबालिग लड़की की प्रसूति कर नवजात शिशु को बेचने में मदद करने के आरोप में गोंदिया शहर के रामनगर थाने में डॉ. विवेक येडे और डॉ. आशा अग्रवाल के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी डॉ. नीतेश बाजपेयी समेत 10 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। पुलिस जांच में रामनगर परिसर के न्यू बालाजी अस्पताल में नाबालिग लड़कियों की डिलीवरी कराने और नवजात शिशुओं को लाखों रु. में बेचे जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया।

इस मामले में दो नवजात शिशुओं को हिरासत में लेकर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है। जांच के दौरान न्यू बालाजी हॉस्पिटल का लाइसेंस लेते समय डॉ. विवेक येडे के लाइसेंस का इस्तेमाल करने की बात सामने आई। साथ ही बीजीडब्ल्यू शासकीय महिला अस्पताल की गर्भवती महिलाओं को यह कहकर प्रसव के लिए न्यू बालाजी अस्पताल भेजा जा रहा था कि ‘बच्चे की हालत गंभीर है’, इस अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. खुशाल घोडेस्वार के प्रमाण पत्र का उपयोग करके एक सोनोग्राफी केंद्र शुरू किया गया था। लेकिन, वास्तव में डॉ. घोडेस्वार को बुलाए बिना ही डॉ. नितेश बाजपेयी और डॉ. विवेक येडे ने गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की।

सोनोग्राफी व डिलीवरी से जुड़े रिकॉर्ड नष्ट

डॉ. विवेक येडे बीजीडब्ल्यु शासकीय महिला अस्पताल में संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थे। संविदा डॉक्टरों को निजी अस्पतालों में सेवाएं देने की अनुमति नहीं है। मामले में रजेगांव ग्रामीण अस्पताल से सेवानिवृत्त डॉ. आशा अग्रवाल पर भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। जब रामनगर पुलिस ने अस्पताल की तलाशी ली तो यह बात भी सामने आई कि सोनोग्राफी और डिलीवरी से जुड़े रिकॉर्ड नष्ट कर दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: चुनाव आचार संहिता के फेर में फंसा मनपा का बजट, अब जून के अंतिम सप्ताह में पेश होने की संभावना

नागपुर कांग्रेस के नए अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे पाटिल की पहली परीक्षा, विधान परिषद चुनाव को लेकर रणनीति तैयार

Maharashtra Weather: मौसम की दोतरफा मार, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल

मुझे डर है कि कहीं सरकार उसे उठा न ले जाए, Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दीपके की माँ ने जताई चिंता

10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र

नाबालिग की प्रसूति कर शिशु को बेचने में मदद करने के आरोप में डॉ. विवेक येडे, डॉ. आशा अग्रवाल, सागर सिक्का, सरस्वती नागपुरे, भंडारा निवासी मुरलीधर बावनकुले, लांजी निवासी मुकेश मंसुरे व मुख्य आरोपी डॉ. नितेश बाजपेयी सहित कुल 10 आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

बिना रेडियोलॉजिस्ट के 1,001 गर्भवती की गई सोनोग्राफी

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. खुशाल घोडेस्वार के प्रमाण पत्र से न्यू बालाजी हॉस्पिटल में सोनोग्राफी सेंटर शुरू किया गया। लेकिन, वास्तव में डॉ. घोडेस्वार को बुलाये बिना ही डॉ. नितेश बाजपेयी और डॉ. विवेक येडे ने पिछले आठ महीने में करीब 1,001 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की है। इस संबंध में डॉ. घोडेस्वार ने जिला शल्य चिकित्सक से शिकायत की थी। फिर 15 अप्रैल 2026 को सोनोग्राफी केंद्र का लाइसेंस रद्द कर दिया गया और केंद्र सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:- नागपुर: चुनाव आचार संहिता के फेर में फंसा मनपा का बजट, अब जून के अंतिम सप्ताह में पेश होने की संभावना

डॉ. आशा अग्रवाल के खिलाफ भी कार्रवाई

ग्रामीण अस्पताल से सेवानिवृत्त डॉ. आशा अग्रवाल भी न्यू बालाजी अस्पताल में प्रसूति के लिए जा रही थी। ऐसा जांच में पता चला। उसके खिलाफ एक नाबालिग लड़की की डिलीवरी और बच्चों की बिक्री में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया है।

डॉ. विवेक येडे को किया गया निलंबित

डॉ. विवेक येडे बीजीडब्ल्यु शासकीय महिला अस्पताल में संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत थे। जांच में पता चला कि संविदा डॉक्टरों को सरकारी नियमों के अनुसार निजी अस्पतालों में सेवाएं देने की अनुमति नहीं थी। लेकिन उन्होंने न्यू बालाजी अस्पताल में सेवाएं दीं। इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

New balaji hospital child selling racket chargesheet doctors gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 08:34 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.