दिवाली की छुट्टियों में पर्यटकों को मिलेगी जंगल सफारी की सौगात नागझिरा के सभी 12 गेट आज से खुले

Nawegaon Nagzira Jungle Safari: गोंदिया के नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र परियोजना में 3 नवंबर से जंगल सफारी फिर शुरू होगी। तीन महीने बाद सभी प्रमुख गेट पर्यटकों के लिए खुलेंगे।
navegaon nagzira tiger reserve jungle safari reopens november 3
नवेगांव नागझिरा जंगल सफारी(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र परियोजना में तीन महीने के मानसून अवकाश के बाद 3 नवंबर से वन्यजीव सफारी फिर शुरू होगी।

  • नवेगांव जोन के जांभली, खोली, बकी और पितांबरटोला सहित नागझिरा जोन के सभी प्रमुख सफारी गेट खोले जाएंगे।

  • पर्यटकों को बाघ, तेंदुए, भालू, नीलगाय, सांभर, चीतल और दुर्लभ पक्षियों को देखने का अवसर मिलेगा।

Nawegaon Nagzira Tiger Reserve: गोंदिया जिले के नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र परियोजना में वन्यजीव सफारी 3 नवंबर से फिर शुरू होने जा रही है। दिवाली की छुट्टियों से ठीक पहले परियोजना के सभी प्रमुख गेट खोले जाने से पर्यटकों में उत्साह का माहौल है।

इसमें नवेगांव जोन के जांभली, खोली, बकी और पितांबरटोला सहित नागझिरा जोन के चोरखमारा, पिटेझरी, मंगेझरी, उमरझरी, मुरपार, मुरदोली, कोसमटोंडी, बालापुर और पोंगेझरा गेट शामिल हैं। इनमें पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण माने जाने वाले मुरदोली और चोरखमारा गेट भी शामिल हैं।

navegaon nagzira tiger reserve jungle safari reopens november 3
कर्जत टोरेंट पावर प्रोजेक्ट: पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का महायुति सरकार पर हमला, हर्षवर्धन सपकाल ने उठाए सवाल

तीन महीने बाद फिर गूंजेगी जंगल सफारी की रौनक

बारिश के कारण पिछले तीन महीनों से अभयारण्य बंद था। अब जंगल हरियाली से आच्छादित हो चुका है। सफारी मागों की मरम्मत और जलस्त्रोतों से संबंधित कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। ऐसे में पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही बाघ, तेंदुआ, भालू, नीलगाय, सांभर, चीतल और विभिन्न दुर्लभ पक्षियों को देखने का अवसर मिल सकता है। हाल ही में सुबह के समय पांगड़ी के जंगल में दिखाई दी नीलगाय क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का उदाहरण है।

navegaon nagzira tiger reserve jungle safari reopens november 3
पुणे में मानवता हुई शर्मसार, हादसे में पैर गंवाने वाले मरीज को ससून अस्पताल के डॉक्टरों ने सड़क पर बेसहारा छोड़ा

फोटोग्राफी और वन्यजीवों के अध्ययन का अवसर

दिवाली की छुट्टियों में सभी गेट खुलने से प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव फोटोग्राफरों और जंगल का अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष अवसर मिलेगा, पर्यटक जंगल के प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने के साथ वन्यजीवों की गतिविधियों को करीब से देख सकेंगे, चोरखमारा, पिटेझरी और जांभली गेट से जंगल सफारी के लिए अधिक वाहनों को अनुमति दिए जाने से इन प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।