Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया के महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक विवाद, महिला बचत समूहों के खातों में लेनदेन दर्ज नहीं, जांच शुरू

Gondia Bank Fraud: गोरेगांव ग्रामीण बैंक में प्रतिनिधि डेविड नान्हे पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप। महिला स्वयं सहायता समूहों के पासबुक से रिकॉर्ड गायब मिलने पर बैंक ने आंतरिक जांच शुरू की।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 22, 2026 | 11:20 AM

बैंक पासबुक का रिकॉर्ड गायब (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Bank Passbook Record Missing: गोंदिया के महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की गोरेगांव शाखा के बैंक प्रतिनिधि के माध्यम से ग्राहकों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आने के बाद खाताधारकों के साथ-साथ बैंक प्रशासन में हड़कंप मच गया और ग्राहकों की शिकायतों के आधार पर बैंक प्रशासन द्वारा आंतरिक जांच शुरू की गई।

इस दौरान यह भी पता चला है कि कई लोगों के पासबुक में खासकर कुछ महिला स्वयं सहायता समूहों के पासबुक में, वर्ष के लेनदेन को दर्ज नहीं किया गया है। गोरेगांव में महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक की शाखा में कमीशन के आधार पर काम करने वाले बैंक प्रतिनिधि डेविड नान्हे पर कुछ खाताधारकों ने खाताधारकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने और उनके खातों में पैसा जमा नहीं करने का आरोप लगाया है, ऐसे सबूत भी पेश किए गए हैं।

इस शिकायत के आधार पर शाखा प्रबंधकों ने नियमानुसार पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी है और बैंक प्रशासन की ओर से आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है। इस बीच शनिवार 20 जून को बैंक प्रबंधकों द्वारा खाताधारकों से की गई अपील के अनुसार कई ग्राहक अपने खातों का सत्यापन कराने के लिए शाखा में आए और यह बात सामने आई कि कुछ और खाताधारकों के खाते में पैसे जमा नहीं हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी सहमति पत्र; पुलिस ने ठग ‘कोरपाटी बंधुओं’ को किया गिरफ्तार

पुरंदर एयरपोर्ट परियोजना पर किसानों का सवाल, 75% भूमि अधिग्रहण के दावे पर उठाए गंभीर प्रश्न

केवल पात्र किसानों को मिले कर्जमाफी का लाभ, सरकार ने मनपाओं से मांगा अधिकारियों-कर्मचारियों का पूरा ब्योरा

चंद्रपुर में रेल यात्रियों की समस्याओं पर बड़ा मंथन, DRM बैठक का मिला आश्वासन

शाखा प्रबंधकों से की मौखिक शिकायत

इस बीच इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है और यह बात सामने आई है कि कुछ खाताधारकों, खासकर महिला स्वयं सहायता समूहों के खाते का लेनदेन पिछले वर्ष से बैंक पासबुक में दर्ज नहीं किया गया है।

महिला स्वयं सहायता समूह के खाते में तो हर महीने लेनदेन होता है, लेकिन उनके पासबुक में पिछले जून 2025 के बाद से लेनदेन की कोई प्रविष्टि नहीं की गई है। 4,600 की गड़बड़ी पर समूह के सदस्यों की नजर पड़ी तो उन्होंने शाखा प्रबंधकों से मौखिक शिकायत की।

यह भी पढ़ं:- संजय राऊत का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- पीएम बनने की महत्वाकांक्षा में क्षेत्रीय दलों को तोड़ा जा रहा

अधिकारियों से पूछताछ जारी

शाखा व्यवस्थापक डी.पी. कांबडे ने कहा है कि “जांच अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। ऐसी रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय को सौंपी जाएगी। उसके आधार पर अगले आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”

Maharashtra gramin bank goregaon gondia fraud case david nanhe investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 11:20 AM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.