गोंदिया जिले में सुबह से ही सूरज की तपीश, पारा पहुंचा 41 डिग्री के पार, न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि
गोंदिया में सूरज की तपीश से अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री, गर्मी से नागरिक परेशान, जल संकट की आशंका बढ़ी।
Gondia District: गोंदिया जिले में सुबह से ही सूरज की तपीश देखी जा रही है. दोपहर के दौरान गर्म लहर भी नागरिकों पर आफत बन रही है. अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सड़कें भी पूरी तरह से सूनसान दिखाई दे रही हैं.
हालांकि जिला प्रशासन की ओर से ग्रीष्मकाल को देखते हुए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं. लू के मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए शासकीय अस्पतालों में कोल्ड रूम स्थापित किया गया है. हालांकि अब तक लू से पीड़ित मरीज सामने नहीं आए हैं. अप्रैल माह की शुरुआत से ही जिले में अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है.
16 अप्रैल को गोंदिया जिले का अधिकतम तापमान 41.9 डिसे के आसपास दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 डिसे रहा. अचानक पारा बढ़ने से जिलावासी परेशान नजर आ रहे हैं. दोपहर के समय कुछ ही लोग दोपहिया वाहन पर सवार नजर आ रहे हैं, वह भी तेज धूप से बचने के लिए दुपट्टा, स्कार्फ आदि का सहारा ले रहे हैं. वहीं बाजार की सड़कें भी पूरी तरह से सूनसान दिखाई दे रही है.
सम्बंधित ख़बरें
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत
फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी
और बढ़ सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले का अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है. दोपहर के दौरान चल रही गर्म लहरों के कारण जिलावासियों को परेशान होना पड़ रहा है. जिला प्रशासन की ओर से भी नागरिकों से आव्हान किया गया है कि लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए सावधानी बरती जाए.
मईजून में गहरा सकता है जल संकट अप्रैल के दूसरे सप्ताह से ही जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित करना शुरु कर दिया है. गर्मी के शुरुआती दौर में ही पानी की मांग बढ़ने लगी है, जिससे जलस्रोतों पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है. तालाब, कुएं और अन्य प्राकृतिक जलस्रोत पूरी तरह नहीं भर पाए. शासन स्तर पर भी पानी रोकने और सहेजने के प्रयास अपेक्षित स्तर पर सफल नहीं रहे, जिसका परिणाम अब सामने आ रहा है.
