गोंदिया जिला अस्पताल के आसपास तंबाकू विरोधी अभियान, 15 लोगों पर कार्रवाई; 2,400 रूपय का जुर्माना

Gondia News: गोंदिया के केटीएस जिला सामान्य अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छापेमारी की गई। कोटपा अधिनियम के उल्लंघन पर 15 लोगों से जुर्माना वसूला गया।
Under the National Tobacco Control Program, a raid was conducted at Gondia's KTS Hospital. Fifteen violators were fined ₹2,400 under the COTPA Act 2003.
तंबाकू विक्रेताओं पर लगाया जुर्माना (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Gondia KTS District Hospital: गोंदिया में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत केटीएस जिला सामान्य अस्पताल और उसके आसपास विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अस्पताल परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों के सेवन तथा नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाना था। इस दौरान तंबाकू नियंत्रण कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

15 लोगों से वसूला गया ₹2,400 का जुर्माना

अभियान के दौरान तंबाकू नियंत्रण एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की टीम ने अस्पताल परिसर और आसपास निरीक्षण किया। जांच में तंबाकू और गुटखा का सेवन करने अथवा प्रतिबंधित तरीके से तंबाकू उत्पाद ले जाने वाले 15 कर्मचारियों और अन्य नागरिकों के खिलाफ कोटपा अधिनियम, 2003 के तहत कार्रवाई की गई। सभी से मिलाकर कुल 2,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह अभियान गोंदिया जिला शल्य चिकित्सक डॉ. पुरुषोत्तम पटले, अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक डॉ. तृप्ति कटरे और अधिष्ठाता डॉ. कुसुमाकर घोरपड़े के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। अभियान में जिला मुख स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल आटे, जिला सलाहकार डॉ. ज्योति राठोड, मनोवैज्ञानिक सुरेखा आजाद मेश्राम, डॉ. मंगेश मस्के, सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शंभरकर तथा दंत चिकित्सा सहायक विवेकानंद कोरे सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भाग लिया।

तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने पर जोर

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पताल परिसर को तंबाकू मुक्त बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण और कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने और कोटपा अधिनियम, 2003 के प्रावधानों का पालन करने की अपील की है। विभाग का उद्देश्य जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ तंबाकू सेवन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com