गोंदिया: रेलवे यात्रियों की पहली पसंद बना रेलवन ऐप, डिजिटल टिकटिंग को मिल रहा बढ़ावा
Indian Railway RailOne App: रेलवन ऐप से रेलवे टिकट बुकिंग बेहद आसान हो गई है। इस ऐप के जरिए जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3% की विशेष छूट भी दी जा रही है।
- Written By: केतकी मोडक
रेलवन ऐप प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Digital Ticketing RailOne App: भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को आधुनिक, त्वरित व सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विकसित रेलवन पेप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले वर्ष जुलाई में प्रारंभ किए गए इस एकीकृत मोबाइल ऐप को देशभर में अब तक करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं तथा इसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है। इस ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित व प्लेटफॉर्म टिकटों की आसानी से बुकिंग कर सकते हैं, साथ ही टिकट रद्दीकरण व रिफंड की प्रक्रिया भी बेहद सरल व तुरंत रूप में उपलब्ध है।
यात्रियों को पीएनआर स्टेटस, वेटिंग स्थिति, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन के आगमन व प्रस्थान समय, प्लेटफॉर्म नंबर तथा कोच पोजिशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी रियल टाइम में प्राप्त होती है। सुरक्षित, सुविधाजनक व तेज डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध कराता है। सुविधाजनक डिजिटल टिकटिंग सुविधा मिलने के कारण यात्रियों का समय व श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा टिकट काउंटरों में भीड़ व लंबी कतारों से राहत मिल रही है।
यात्री कहीं से भी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। यह ऐप पारदशी व कैशलेस टिकटिंग व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ खुल्ले पैसे व फेक करेंसी जैसी समस्याओं से भी राहत प्रदान कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे पाटिल ने फिर दी भूख हड़ताल की चेतावनी; 29 अगस्त की डेडलाइन से सरकार में हड़कंप
टाइगर कॉरिडोर में खनन पर हाई कोर्ट में कानूनी जंग, एक सप्ताह के लिए सुनवाई टली
कोयला गैसीकरण का राष्ट्रीय हब बनेगा विदर्भ, केंद्र ने दी 37,500 करोड़ की मंजूरी, फडणवीस ने की बड़ी घोषणा
यवतमाल में 11,605 महिलाओं के विकास का संकल्प, 538 बचत समूहों को मिला 22.90 करोड़ रुपये का ऋण
सेवाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में पहल
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने कहा है कि “रेलवन एप भारतीय रेल की डिजिटल सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे यात्रियों को तेज, पारदर्शी व सुविधाजनक सेवाएं मिल रही है, इसके माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग व आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।”
यात्रियों को 3 प्रश की छूट
- यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाते हुए रेलवन ऐप के माध्यम से यात्रा के दौरान भोजन ऑर्डर करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
- जिससे पसंदीदा भोजन सीट तक पहुंचाया जाता है। डिजिटल इंडिया अभियान को सशक्त बनाने में भी रेलवन ऐप महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
- रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक कर डिजिटल भुगतान करने पर यात्रियों को 3 प्रश की छूट भी प्रदान की जा रही है, जो 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी है।
यह भी पढ़ें:- शिवसेना UBT के बाद अब टूटेगी शरद पवार की NCP, शिंदे के नक्शेकदम पर सुनेत्रा पवार? चौंकाने वाला खुलासा
नागपुर मंडल द्वारा कर रहे व्यापक प्रचार-प्रसार
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर महल द्वारा रेलवन ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है मंडल के प्रमुख स्टेशनों के बुक्रिम कार्यालयों में रेलवन ऐप के फलेक्स, बैनर व पोस्टर प्रदर्शित किए गए है। प्रमुख स्टेशनों पर उद्धोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को ऐप की जानकारी दी जा रही है। स्टेशनों के बुकिंग काउंटर में लगे रेलयन पेप स्टिकरों पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके रेलवन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं अगवा टिकट भी बुक कर सकते हैं।।
