Holi Special Trains: होली पर घर जाना हुआ आसान! रेलवे चला रहा है 1,244 स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Holi Special Trains: होली पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे 1,244 विशेष फेरे लगाएगा। दपूम रेलवे के अंतर्गत 70 ट्रिप्स चलेंगी, जिनमें गोंदिया से पटना और छपरा के लिए सीधी ट्रेनें शामिल हैं।
Railways to run 1,244 Holi special trips. SECR will operate 70 trips, including direct trains from Gondia to Patna and Chhapra, ensuring comfortable travel for devotees.
Gondia Patna Holi Special Trains (फोटो-होली स्पेशल ट्रेन (सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Gondia Patna Special Train: गोंदिया होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में व्यापक स्तर पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय रेलवे ने सभी जोनों में कुल 1,244 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का परिचालन प्रारंभ किया है, जिससे यात्रियों को सुगम, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

इसी कड़ी में दपूम रेलवे द्वारा अपने क्षेत्र से 14 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जबकि इसके अतिरिक्त 56 ट्रिप्स की होली स्पेशल ट्रेनें दपूम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इस प्रकार होली पर्व के दौरान दपूम रेलवे के अंतर्गत कुल 70 होली स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगी।

दुर्ग, बिलासपुर व गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन, चर्लपल्ली सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कुछ ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

मंडल के रोबर्टसन-खरसिया सेक्शन के बीच फाटक क्र. 311 में गर्डर डि-लांचिंग ववं सक्ती-बाराद्वार सेक्शन के बीच फाटक क्र.324 में गर्डर लांचिंग तथा रायगढ़-किरोड़ीमल नगर सेक्शन के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इस कार्य के परिणामस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। जिसमें 27 फरवरी व 1 मार्च को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी ट्रेन क्र. 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रहेगी। इसी प्रकार 27 फरवरी व 01 मार्च को झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन क्र। 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

दुर्ग व बिलासपुर के लिए सुगम

ट्रेन क्र. 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर से 27 फरवरी को तथा वापसी में चर्लपल्ली से 28 फरवरी को वाया बल्हारशाह होकर चलेगी, इसका ठहराव भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वहसा व चांदा फोर्ट स्टेशनों पर दिया गया है।

गोंदिया-छपरा होली स्पेशल 1-1 ट्रेन फेरे

ट्रैन क्र. 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से 1 मार्च को तथा वापसी में छपरा से 3 मार्च को वाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इसका ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल व उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।

त्यौहारी भीड़ पर रेलवे का यात्रियों के लिए उपहार

ट्रेन क्र. 08861/08862 गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से 02 मार्च को तथा वापसी में पटना से 03 मार्च (मंगलवार) को वाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इसका ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा व रायगढ़ स्टेशनों पर दिया गया है।

गोदियां से बिहार जाना हुआ आसान

ट्रेन क्र. 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों ओर से 01-01 फेरों के लिए किया जाएगा, यह ट्रेन गोंदिया से 2 मार्च को तथा वापसी में छपरा से 4 मार्च को वाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इसका ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल व उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है।

गोंदिया से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

ट्रेन नंबर रूट प्रस्थान तिथि (गोंदिया से) वाया (Route Via)
08863/64 गोंदिया-छपरा 1 मार्च न्यू कटनी जंक्शन
08865/66 गोंदिया-छपरा 2 मार्च न्यू कटनी जंक्शन
08861/62 गोंदिया-पटना 2 मार्च झारसुगुड़ा
08263/64 बिलासपुर-चर्लपल्ली 27 फरवरी (गोंदिया होकर) बल्हारशाह / चांदा फोर्ट
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com