Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

1 मई से जिले की 8 तहसीलों में ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ होगा शुरू

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Apr 29, 2023 | 11:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

गोंदिया. सरकार द्वारा नागरिकों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए “हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना” योजना शुरू की गई है. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में आम लोगों, गरीबों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के लिए समय पर और भरपुर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त करने के एकमात्र उद्देश्य से हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे दवाखाना शुरू करने की घोषणा की थी. अब महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर ये दवाखाने नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित होंगे.

15वें वित्त आयोग के तहत जन स्वास्थ्य विभाग के तहत शहरी आरोग्यवर्धनी स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे. राज्य में 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत शहरी स्वास्थ्य केंद्र को चरणबद्ध तरीके से “हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना” केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा. उस अनुसार पहले चरण में गोंदिया जिले की 8 तहसीलों में 1 मई महाराष्ट्र दिवस पर दवाखानें शुरू किए जाने की जानकारी जिलाधीश चिन्मय गोतमारे ने दी है

उस अनुसार राज्य में 342 “हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना” केंद्रों का डिजिटल अनावरण व लोकार्पण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हस्ते व स्वास्थ्य मंत्री प्रा. तानाजीराव सावंत की उपस्थिति में 1 मई को सुबह 10 बजे किए जाने की जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. नितिन कापसे ने दी है. 

सम्बंधित ख़बरें

गोंदिया: धाबेटेकड़ी में तेंदुए का आतंक, बच्चे की मौत के बाद भी नहीं थमा खतरा; गांव में घुसकर मचाया कहर

गोंदिया आयुष्मान योजना की निधि में देरी पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग होगी बैठक, पालकमंत्री की अहम घोषणा

गोंदिया में गहराया जल संकट; वैनगंगा नदी का जलस्तर गिरा, परियोजनाओं में पानी कम, अगले दो महीने चुनौतीपूर्ण

महाराष्ट्र राज्य ग्राम पंचायत कर्मचारी महासंघ का ऐलान मांगों की अनदेखी पर तीन चरणों में राज्यव्यापी आंदोलन

इस योजना में रक्त परीक्षण के साथ ही  मामूली चोटों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा जांच, दवा, ड्रेसिंग, इसके अलावा एक्स-रे, सोनोग्राफी आदि जांचों के पैनल पर डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से संबंधित चिकित्सा सेवाएं सस्ती दरों पर व विशेषज्ञ सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. फिलहाल ये दवाखाने किराए के भवन में चलेंगे. इसमें सेवा ओपीडी प्रारूप में उपलब्ध कराई जाएगी. इसमें बाह्य रोगी सेवाएं, नि:शुल्क दवा, नि:शुल्क प्रयोगशाला परीक्षण, टेली-परामर्श, गर्भवती माताओं की जांच, टीकाकरण की सुविधा, आंखों की जांच, बाहरी प्रणाली के माध्यम से रक्त जांच की सुविधा, मानसिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श सेवाएं, आवश्यकतानुसार विशेष रेफरल सेवाएं, योग और व्यायाम के प्रात्याक्षिक भी महीने में निश्चित दिनों पर किए जाएंगे. 

जिप सीईओ अनिल पाटिल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा.नितिन कापसे व जिला शल्य चिकित्सक डा.अमरीश मोहबे ने जिले के नागरिकों से उक्त दवाखानों में दी जा रही नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है.

जिले में दवाखानों के स्थान 

गोंदिया शहर में छोटा गोंदिया, तिरोड़ा शहर में जाकिर हुसैन वार्ड, गोरेगांव में गोकुल होटल के पास, आमगांव में कामगार चौक, वार्ड नंबर 2, लांजी रोड़,  देवरी में चिचगड़ रोड़, सालेकसा में वन कार्यालय के पास, सड़क अर्जुनी में कठाने हाउस, अर्जुनी मोरगांव में वार्ड नं. 5, हनुमान मंदिर के पास स्थापित किए गए है. 

Hindu hriday samrat balasaheb thackeray aapla dawakhana will start in 8 tehsils of the district from may 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2023 | 11:20 PM

Topics:  

  • Gondia News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.