तेज गर्मी व लू के थपेड़ों का कहर जारी, तापमान 46.2 डिसे. दर्ज
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Jun 05, 2022 | 10:39 PM
गोंदिया. शहर तथा जिले में तेज गर्मी व लू के थपेड़ों का कहर जारी है. नौतपा खत्म होने पर भी सूरज देवता आग उगल रहे है. जिससे नागरिकों की परेशानी बढ़ते ही जा रही है. 5 जून को तापमान 46.2 डिसे. दर्ज किया गया. तेज धूप, गर्मी व उमस से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही. इस प्रकार दिन के साथ ही रात में भी भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है.
सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने जिले में अपना कहर जारी रखा है. दिन ढलते ही शाम के समय उमस ने भी नागरिकों को परेशान कर दिया है. जिसके कारण मार्ग भी सुनसान नजर आ रहे है.
उल्लेखनीय है कि इस साल गर्मी के कारण नागरिक बहुत परेशान हुए हैं. वहीं शहर हो या ग्रामीण में कभी भी बिजली का आना जाना लगा रहता है. नागरिक आस लगाए बैठे है कि कब बारिश होगी.
सम्बंधित ख़बरें
Iran Europe Heatwave: ईरान ने यूरोप को दिया एयर कंडीशनर का ऑफर, कहा प्रतिबंध हटाओ और गर्मी से बचो
नवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Heatwave से बेहाल फ्रांस! मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अंतिम संस्कार के लिए श्मशान में करना पड़ रहा इंतजार
Explainer: ठंडा यूरोप बना आग का गोला! 1300 मौतें, सड़कें-पटरियां पिघलीं, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?
Heavy heat and heat wave continue to wreak havoc temperature 46 2 degrees celsius recorded
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 05, 2022 | 10:39 PM
