गोंदिया: शिक्षक पतसंस्था द्वारा सेवानिवृत्त गुरुजनों का सत्कार, गोरेगांव में ‘विश्व पुस्तक दिवस’ पर बढ़ा ज्ञान
Gondia News: गोंदिया में प्राथमिक शिक्षक सहकारी पतसंस्था द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं गोरेगांव में विश्व पुस्तक दिवस पर ज्ञानवर्धन हुआ।
Gondia Education News: गोंदिया द्वारा सेवानिवृत्त सदस्य शिक्षकों का सत्कार व प्राविण्यता प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मेलन सड़क अर्जुनी तहसील में आयोजित हुआ। जिसमें जिले के सेवानिवृत्त शिक्षक, उनके परिवार, प्राविण्यता प्राप्त विद्यार्थी व पालकगण उपस्थित थे। अध्यक्षता जिप अध्यक्ष लायकऱाम भेंडारकर ने की।
जिप उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे, डॉ. परशुराम खुणे, आयएएस डॉ. पंकज पटले, पंस सभापति चेतन वडगाये, मध्यवर्ती बैंक के संचालक गंगाधर परशुरामकर, जिप सदस्य भुमेश्वर पटले, चंद्रकला डोंगरवार, उपसभापति निशा काशीवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व स्वागत गीत से हुई। इस दौरान संस्था की समीक्षा की गई। शिक्षकों द्वारा सेवाभाव से किए गए कार्यों के बारे में प्रस्तावना में अध्यक्ष किशोर डोंगरवार ने उनका आभार व्यक्त किया। सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं अलगअलग क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर कलेक्टर ऑफिस में ACB की रेड, 5 लाख की रिश्वत लेते हुए राजस्व सहायक गिरफ्तार, मचा हड़कंप
आज पानी बचाया, कल खेती बची: यवतमाल में ‘जलतारा’ योजना से भूजल बढ़ाने की मुहिम तेज
भंडारा: प्रतिभा के विकास में गरीबी बाधा नहीं, कान्हलगांव में नवागत छात्रों और माताओं का किया गया विशेष सत्कार
जल जीवन मिशन की रफ्तार थमी: 12 करोड़ की योजनाएं अधूरी, 8,500 घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित
गोरेगांव किताबों के समान दूसरा कोई मित्र नहीं है। किताबें कभी असफल नहीं होतीं, कभी धोखा नहीं देतीं, वहीं, किताबें मनुष्य की चौथी आवश्यकताएं हैं, अगर जीवन में सफल होना है तो हर व्यक्ति को किताबें पढ़कर अपना ज्ञान बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
विश्व पुस्तक व कॉपीराइट दिवस 23 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिन अंग्रेजी नाटककार, लेखक, अभिनेता विलियम शेक्सपियर का जन्मदिन है। यह दिन शिक्षा, सांस्कृतिक आदानप्रदान और व्यक्तिगत विकास में पुस्तकों की भूमिका पर प्रकाश डालता है, लोगों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है और कहानी कहने को प्रोत्साहित करता है, ऐसे विचार सरपंच नरेंद्रकुमार चौरागडे ने आदर्श सार्वजनिक वाचनालय में आयोजित विश्व पुस्तक दिवस कार्यक्रम में रखे।
अतिथि के रुप में सदस्य हीरालाल महाजन, प्रमानंद तिरेले, कमलेश पटले, वाई. एफ. पटले, जे.जे. पटले, चंद्रकुमार चौरागडे, सामाजिक कार्यकर्ता शिवराम मोहनकार, मुकेश येरखडे आदि उपस्थित थे। संचालन व आभार आशा चेचाने, मिनाक्षी चौधरी ने किया।
