भंडारा: प्रतिभा के विकास में गरीबी बाधा नहीं, कान्हलगांव में नवागत छात्रों और माताओं का किया गया विशेष सत्कार
Bhandara Kanhalgaon News: कान्हलगांव जिला परिषद स्कूल में नवागत छात्रों व उनकी माताओं का सत्कार किया गया। पूर्व मुख्याध्यापक राजू बांते ने छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर प्रेरित किया।
Bhandara Zilla Parishad School News: भंडारा प्रतिभा के विकास में गरीबी कभी बाधा नहीं बनती है। यदि अभिभावक बच्चों पर सूक्ष्म नजर रखें और उन्हें मोबाइल व अन्य व्यसनों से दूर रखें, तो उनका शैक्षणिक विकास और भी बेहतर ढंग से होगा।
शिक्षा ही वह हथियार है जो गरीबों को संपन्नता की ओर ले जाने की शक्ति रखती है। उक्त विचार पूर्व मुख्याध्यापक राजू बांते ने कान्हलगांव स्थित जिला परिषद स्कूल में आयोजित नवागत छात्रों और उनकी माताओं के सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रवींद्र कस्तुरे ने की।
मंच पर उपसरपंच कांचन निंबार्ते सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य गणेश बांडेबुचे, प्रफुल्ल मेश्राम, गणेश बागडे, चंद्रशेखर सव्वालाखे, रामू सव्वालाखे, अवी ठवकर, दीपक राउत, सुरेश शेंडे और किशोर ठवकर उपस्थित थे। साथ ही बड़ी संख्या में महिला अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर कलेक्टर ऑफिस में ACB की रेड, 5 लाख की रिश्वत लेते हुए राजस्व सहायक गिरफ्तार, मचा हड़कंप
आज पानी बचाया, कल खेती बची: यवतमाल में ‘जलतारा’ योजना से भूजल बढ़ाने की मुहिम तेज
जल जीवन मिशन की रफ्तार थमी: 12 करोड़ की योजनाएं अधूरी, 8,500 घर अब भी नल कनेक्शन से वंचित
ठाणे: नाबालिग से रेप के मामले में युवक बरी, कोर्ट ने कहा- उम्र को लेकर साक्ष्य अधूरे, संबंध सहमति से बने
सत्र के पहले दिन कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले सात विद्यार्थी पूर्वी शेंडे, पूर्वी भुरे, नायरा ठवकर, माही डोबनुके, मृणाली शेंडे, अनुज निमकर और सार्थक निमकर का उनकी माताओं के साथ विशेष सत्कार किया गया।
शैक्षणिक सामग्री का किया वितरणइस अवसर पर पूर्व मुख्याध्यापक राजू बांते ने कक्षा पहली से चौथी तक के सभी छात्रों को शैक्षणिक सामग्री का निःशुल्क वितरण किया। स्कूल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक राजू चाचीरे तथा आभार प्रदर्शन मुख्याध्यापक प्रमोद बेदपुरिया ने किया।
