गोंदिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से 4 लाख का गांजा जब्त
Operation Narcos: गोंदिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से करीब 7.972 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।
Railway Station (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Railway Station: नागपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। रेलवे सुरक्षा बल ने गाड़ी संख्या 12843 पुरीअहमदाबाद एक्सप्रेस से लगभग चार लाख रु. का गांजा जब्त किया है।
रेलवे सुरक्षा बल, दपूमरे, नागपुर मंडल द्वारा राज्य पुलिस व अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सूचना के आदानप्रदान के माध्यम से रेलगाड़ियों के जरिए प्रतिबंधित मादक पदार्थों, शराब, तंबाकू उत्पादों आदि की तस्करी तथा इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर चेतन दिलीपराव जिचकार के निर्देशन व मार्गदर्शन में लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
ट्रेन में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा
बुधवार को मंडल टास्क टीम व आरपीएफ पोस्ट गोंदिया द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस ड्राइव के तहत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12843 पुरीअहमदाबाद एक्सप्रेस के कोच संख्या एस03 की इंजन साइड शौचालय की छत से एक लावारिस चेक बैग बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
टपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
अंधभक्तों के सरगना का फरमान था, धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर भड़के रोहित पवार, छात्रों पर FIR पर दी चेतावनी
लखनऊ में 90% जगह अवैध है, क्या वहां भी बुलडोजर चलेगा? जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर वारिस पठान का तीखा हमला
ये भी पढ़े: भंडारा में NCP का स्थापना दिवस समारोह, आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
गोंदिया में NDPS अभियान के तहत कार्रवाई
रेल पुलिस के किया सुपुर्द बैग की जांच करने पर उसमें रखे चार पैकेट गांजा जैसे मादक पदार्थ पाए गए, जिनका कुल वजन 7.972 किलोग्राम तथा अनुमानित बाजार मूल्य 3,98,600 आंका गया। आरपीएफ द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर बरामद बैग व मादक पदार्थ को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए शासकीय रेल पुलिस जीआरपी, गोंदिया के सुपुर्द किया गया। जीआरपी गोंदिया द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
