गोंदिया में करंट लगाकर बाघ का किया शिकार, वन विभाग ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gondia Tiger Death: गोंदिया जिले के नवेगांव-नागझिरा अभयारण्य के कोर क्षेत्र में करंट लगने से नर बाघ की मौत के मामले में वन विभाग ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
gondia nagzira tiger death electric shock eight arrested
आठ आरोपी गिरफ्तार(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • गोंदिया के नवेगांव-नागझिरा अभयारण्य के कोर क्षेत्र में नर बाघ की मौत के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार।

  • 10 नवंबर को थाडेझरी बीट के आरक्षित वन क्षेत्र में मिला था बाघ का शव।

  • प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेत के पास अवैध बिजली करंट से मौत होने की आशंका।

Navegaon Nagzira Wildlife Sanctuary: गोंदिया जिले के नवेगांव-नागझिरा अभयारण्य के कोर क्षेत्र के थाडेझरी बीट में मृत अवस्था में मिले नर बाघ की मौत के मामले में वन विभाग ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खेत के समीप अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किए जाने के कारण बाघ की मौत होने का प्राथमिक अनुमान पशु चिकित्सा अधिकारियों ने व्यक्त किया है। गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सड़क अर्जुनी न्यायालय ने छह दिनों की वन हिरासत में भेज दिया है।

नागझिरा कोर सहवन क्षेत्र के थाडेझरी बीट में 10 नवंबर को सामूहिक गश्त के दौरान कक्ष क्र. 99 के आरक्षित वन क्षेत्र में एक नर बाघ का शव बोहुंदा निवासी रवि काशीवार के खेत के पास पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने तत्काल जांच शुरू कर दी। इस संबंध में उपवनसंरक्षक तथा क्षेत्र संचालक पियुषा जगताप, उपसंचालक प्रीतमसिंग कोडापे, सहायक वनसंरक्षक विपिन लांडगे, गश्ती दल के महेंद्र भांगरे तथा वन परिक्षेत्राधिकारी आयशा लांबट को सूचना दी गई।

gondia nagzira tiger death electric shock eight arrested
भंडारा में भीषण सड़क हादसा, एसटी बस से टकराई बाइक, बाल-बाल बचे 50 यात्री, 24 वर्षीय युवक की मौत

समिति ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की निर्धारित मानक कार्यप्रणाली के अनुसार गठित समिति ने घटनास्थल और मृत बाघ का निरीक्षण किया। इसके साथ ही श्वान दल की मदद से आसपास के क्षेत्र की जांच की गई। प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बाघ की मौत बिजली का करंट लगने से होने की आशंका पशु चिकित्सा अधिकारियों ने जताई है।

इस मामले में वन विभाग ने बोडुंदा (तहसील सड़क अर्जुनी) निवासी रवि काशीवार (41), टेकल पंधरे (60), ओमप्रकाश पुसाम (50), रमेश कोडापे (59), महेंद्र कोडापे (32), मोहन कोडापे (61), उमेश पंधरे (33) और विनोद सराटे (44) को गिरफ्तार किया है। मृत बाघ के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। प्राथमिक जांच में शिकार के उद्देश्य से बाघ के अंगों की तस्करी किए जाने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

gondia nagzira tiger death electric shock eight arrested
गोंदिया में मक्का की खेती की ओर बढ़ा किसानों का रुझान, उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य

खेतों के आसपास अवैध बिजली प्रवाहित करना गंभीर अपराध

खेतों के आसपास अथवा जंगल की सीमा में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित करना कानूनन गंभीर और गैर-जमानती अपराध है। इस तरह बिजली का उपयोग कर वन्यजीवों के साथ-साथ मानव जीवन को भी खतरे में न डाले। ऐसी अपील नागझिरा (वन्यजीव) वन परिक्षेत्राधिकारी आयशा लांबट ने की है।