महाराष्ट्र एक्सप्रेस के आउटर पर घंटों रुक रही ट्रेन, परेशान यात्रियों ने कि रेलवे से स्थायी समाधान की मांग

Gondia Train Delay: गोंदिया में महाराष्ट्र एक्सप्रेस के आउटर पर लंबे समय तक रुकने से दैनिक यात्री परेशान हैं। यात्रियों ने रेलवे से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
gondia maharashtra express outer delay passengers railway
गोंदिया रेलवे स्टेशन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Gondia Maharashtra Express: कोल्हापुर से गोंदिया तक चलने वाली महाराष्ट्र एक्सप्रेस, जिसे गोंदिया-नागपुर-गोंदिया के बीच हजारों दैनिक यात्रियों की 'लाइफ लाइन' माना जाता है, इन दिनों फिर यात्रियों की नाराजगी का कारण बन रही है। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन को अधिकांश दिनों में गोंदिया स्टेशन के आउटर पर लंबे समय तक रोक दिया जाता है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

दैनिक नौकरीपेशा, विद्यार्थी, व्यापारी और अन्य यात्रियों ने बताया हैं कि समय पर गोंदिया पहुंचने के बावजूद ट्रेन को आउटर पर रोक दिया जाता है। इससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है और कई बार उन्हें कार्यालय, शिक्षण संस्थानों या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देर हो जाती है। यात्रियों का कहना है कि महाराष्ट्र एक्सप्रेस इस क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनों में से एक है। इसके बावजूद यदि बार-बार आउटर पर रोका जाता है तो रेलवे को इसके पीछे के कारण स्पष्ट करने चाहिए और ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि यात्रियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

आउटर पर कष्टदायक परेशानी

अहमद सैयद ने कहा कि महाराष्ट्र एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में ऐसे यात्री सफर करते हैं जो विशेष रूप से मेडिकल उपचार, जाच व अन्य स्वास्थ्य सबंधी आवश्यकताओं के लिए नागपुर आते-जाते हैं। इनमें बुजुर्ग, मरीज तथा उनके परिजन भी शामिल होते हैं। ऐसे यात्रियों के लिए ट्रेन का दो-दो या तीन-तीन घंटे आउटर पर खड़ा रहना अत्यंत कष्टदायक और परेशानी भरा होता है। इसके अलावा, महाराष्ट्र एक्सप्रेस में पैट्री कार की सुविधा नहीं होने के कारण आउटर पर लंबे समय तक ट्रेन खड़ी रहने पर यात्रियों को खाने-पीने की भी गंभीर समस्या होती है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार यात्री भूखे-प्यासे ट्रेन के अंदर घंटों बैठे रहने को मजबूर होते हैं।

रेलवे गंभीरता से ध्यान दे

गोंदिया विधानसभा ग्रुप मुख्य एडमिन विजय अग्रवाल ने कहा कि लगभग रोज ट्रेन आउटर पर रुक जाती है। 10-20 मिनट की देरी भी नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। रेलवे को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय पर पहुंचना जरूरी होता है। आउटर पर ट्रेन रुकने से हमेशा देर होने का डर बना रहता है। रेलवे प्रशासन को यात्रियों की समस्याओं को समझते हुए स्थायी समाधान निकालना चाहिए, यदि परिचालन संबंधी कोई दिक्कत है तो उसे दूर कर यात्रियों को राहत दी जाए।

gondia maharashtra express outer delay passengers railway
गोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव

अनियमित समय, यात्री त्रस्त

दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ देवेंद्र अजमेरा ने कहा कि कोल्हापुर-गोदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस के गोंदिया पहुंचने के अनियमित समय के कारण गोंदिया आने वाले यात्री काफी परेशान होते हैं। पिछले काफी दिनों से यह ट्रेन गोंदिया के आउटर सिग्नल या गंगाझरी तक तो अपने निर्धारित समय पर आ जाती है लेकिन फिर उसे गोंदिया आउटर पर या गंगाझरी में लगभग 1 घंटे तक रोक दिया जाता है। यात्री समझता है अब गोंदिया 10 मिनट में पहुंच जाएगा लेकिन उसे एक घंटा ट्रेन में पड़े रहना पड़ता है। इससे यात्रियों को काफी अधिक परेशानी होती है।

प्रभावी सुधार करें

रेल यात्री प्रदीप सोनी ने कहा कि यदि सिग्नलिंग, प्लेटफॉम उपलब्धता या परिचालन संबंधी कोई समस्या है तो उसका स्थायी समाधान निकाला जाए, यात्रियों का आरोप है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रभावी सुधार नहीं हुआ।

Navbharat Live
navbharatlive.com