गोंदिया में पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार, रामनगर पुलिस की कार्रवाई
Gondia Murder Case News: गोंदिया जिले के कुड़वा गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी पर अपने पति राजेश कटरे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Gondia Wife Killed Husband: गोंदिया शहर से सटे ग्राम कुड़वा में मंगलवार की रात पतिपत्नी में हुए विवाद में आरोपी पत्नी ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना में रामनगर पुलिस ने आरोपी पत्नी अनिता राजेश कटरे को हिरासत में लिया है। मृतक का नाम कुड़वा निवासी राजेश कटरे 42 बताया गया है। जानकारी के अनुसार, कुड़वा निवासी मृतक राजेश कटरे की दो पत्नी है।
पहली पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने वे अपने मायके में रहती है तथा वे अपनी दूसरी पत्नी के साथ कुड़वा में रहता था। इसी बीच मंगलवार को पतिपत्नी के बीच घर के कागजाद को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है।
पारिवारिक विवाद में गई युवक की जान
साथ ही परिसर में चर्चा है कि उसकी पत्नी का अन्य व्यक्ति के साथ संबंध था। इस बीच हुए विवाद में उसकी पत्नी ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दूसरे दिन बुधवार, 27 मई को मृतक राजेश कटरे के शरीर पर चोटें व गले पर निशान दिखाई देने पर परिवार के सदस्यों ने रामनगर थाने में मामला दर्ज किया। रामनगर पुलिस ने शुरू की जांच
सम्बंधित ख़बरें
देवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
भंडारा में धान फसल संकट: आंबाडी-टेकेपार लिफ्ट सिंचाई योजना से पानी छोड़ने की मांग
मेलघाट के आदिवासियों की समस्याओं के समाधान की मांग, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
ईरान ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं डोनाल्ड ट्रंप, हुसैन दलवई ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात
ये भी पढे़: किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
पत्नी और एक अन्य व्यक्ति से पुलिस पूछताछ
रामनगर पुलिस ने आरोपी पत्नी अनिता कटरे को हिरासत में लिया है। साथ ही अन्य एक व्यक्ति को रामनगर थाने में बुलाकर पूछताछ की गई। मृतक पर केटीएस जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारजनों को सौंप दिया गया। आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।
