Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हत्या या आत्महत्या…गोंदिया में खेत में मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से मची सनसनी

Gondia News: गोंदिया के कलपाथरी गांव में युवक पंकज पारधी (26) का शव खेत में मिला। घटना आत्महत्या है या हादसा, यह स्पष्ट नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 27, 2025 | 09:41 AM

मृतक (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia News In Hindi: गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील के कलपाथरी ग्राम में शनिवार सुबह खेत परिसर में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कलपाथरी निवासी पंकज उदेश्वर पारधी (26) के रूप में हुई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं कि यह मामला आत्महत्या का है या किसी हादसे का। घटना की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पंकज पारधी का भाई आकाश पारधी और उसके साथी शुक्रवार को कबड्डी खेलने गोरेगांव तहसील के तुमखेड़ा गांव गए थे। देर रात करीब 11 बजे जब वे कलपाथरी लौट रहे थे, तभी रास्ते में हेमंत कटरे नामक किसान के खेत के पास एक मोटरसाइकिल खड़ी दिखाई दी। उन्हें शक होने पर जब उन्होंने आसपास तलाशी ली, तो खेत में पंकज पारधी मृत अवस्था में पड़ा मिला।

करंट से मौत का संदेह

घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पंकज ने आत्महत्या के इरादे से विद्युत पोल पर चढ़कर खुद को करंट लगाया होगा। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह संभव है कि किसी हादसे के चलते उसकी मौत हुई हो।

यह भी पढ़ें:- BJP को रोकने के लिए उद्धव-राज की सुलह चाहते थे शिंदे, संजय राउत के दावे से मचा सियासी हड़कंप

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही गोरेगांव पुलिस रात करीब 11.30 बजे मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरेगांव ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आ सकेगा। इस घटना से कलपाथरी गांव और आसपास के इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Gondia kalpatheri youth found dead farm pankaj pardhi suicide or accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2025 | 09:41 AM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur: रिलायंस स्मार्ट स्टोर पर मामला दर्ज, इस लापरवाही के चलते लगी थी आग

2

गड़चिरोली में जल जीवन मिशन की उड़ रही धज्जियां, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

3

मनपा और ठेकेदार की मिलीभगत, मनपा के काम में घातक लापरवाही! पवन वरतकर की मौत पर उठे सवाल

4

Maharashtra: जालना में महायुति में दरार, नामफलक विवाद पर शिवसैनिकों का हंगामा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.