गोंदिया: झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 19 अप्रैल से बहाल; यात्रियों की सुविधा के लिए एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन
रायपुर मंडल में ब्लॉक खत्म होने के बाद गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 19 अप्रैल से बहाल हो रही है। साथ ही एलटीटी-सांतरागाछी के बीच स्पेशल ट्रेन के 2 फेरे शुरू किए गए हैं।
Gondia Railway News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में निपनिया–भाटापारा सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 380 पर रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते लिया गया ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक अब समाप्त हो गया है। इसके चलते रद्द और आंशिक रूप से रद्द की गई यात्री ट्रेनों को पुनः बहाल कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन क्रमांक 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू को 19 अप्रैल से फिर से शुरू कर दिया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय के अनुसार गोंदिया से बिलासपुर तक संचालित होगी।
इसी प्रकार ट्रेन क्रमांक 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू को भी 19 अप्रैल से बहाल कर दिया गया है, जो बिलासपुर से गोंदिया तक अपने तय समयानुसार चलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
PM फसल बीमा योजना में गोंदिया के किसानों का बढ़ा भरोसा, 1.35 लाख रिकॉर्ड आवेदन, जांनें आवेदन की अंतिम तिथि
Gondia News: गोंदिया के विकास को मिलेगी रफ्तार, 438 करोड़ रुपये की जिला वार्षिक योजना को मंजूरी
Gondia News: गोंदिया में समाधान शिविर सफल, एक ही स्थान पर मिली 24 विभागों की सेवाएं
Gondia Nwes: गोंदिया में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी का मामला, आरोपी की अग्रिम जमानत कोर्ट ने ठुकराई
एलटीटी–सांतरागाछी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन
गोंदिया यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए एलटीटी–सांतरागाछी–एलटीटी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन कुल 22 फेरों के लिए संचालित होगी।ट्रेन क्रमांक 01127 एलटीटी–सांतरागाछी स्पेशल 24 अप्रैल और 1 मई को एलटीटी से रात 00:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
गोंदिया स्टेशन पर इसका आगमन 15:13 बजे और प्रस्थान 15:15 बजे होगा, जबकि अगले दिन सुबह 7 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन क्रमांक 01128 सांतरागाछी–एलटीटी स्पेशल 25 अप्रैल और 2 मई को सांतरागाछी से दोपहर 3 बजे रवाना होगी।
यह ट्रेन अगले दिन गोंदिया 08:28 बजे पहुंचेगी और 08:30 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि तीसरे दिन 00:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर लें।
