मानसून की पहली बारिश में गोंदिया नगर परिषद की खुली पोल, शहर में जगह-जगह जलजमाव
Waterlogging In Gondia: गोंदिया में मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर परिषद की बारिश पूर्व तैयारियों और जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Waterlogging (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
First Monsoon Rain Gondia: मृग नक्षत्र की शुरुआत 7 जून से हो गई। लेकिन जिले में बारिश का कोई पता नहीं था। इसी बीच 12 जून को शाम 4.20 बजे के करीब आधे घंटे तक आंधी, तुफान व बिजली की कड़कड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद मौसम साफ हो गया। 12 जून को सुबह से ही चिलचिलाती धूप व शाम के समय अचानक मौसम बदल गया।
वहीं शाम 4.20 बजे से अचानक हुई तेज बारिश और आंधी ने नगर परिषद की बारिश पूर्व तैयारी और जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के मुख्य बाजार और मोहल्लों की सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया, जिससे दुकानदारों, राहगीरों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सड़क बारिश के कारण तालाब में तब्दील
शहर के मुख्य बाजार व पुरानी पानी टंकी के पास की सड़क बारिश के कारण तालाब में तब्दील हो गई। भारी वाहनों के गुजरने पर सड़क पर जमा गंदा पानी राहगीरों और दुकानों पर उछलता गश। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
FDA तुकाराम मुंढे को हाई कोर्ट से झटका: 8 बड़ी दूध डेयरियों के निलंबन पर अंतरिम रोक, मिली राहत
उड़ान से ठीक पहले टला बड़ा हादसा: नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रद्द, टेक-ऑफ से पहले मिली खराबी
12 लाख में बिका DI का पेपर? महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती पर रोहित पवार का बड़ा आरोप, जांच की मांग
डीपीसी बैठक का बड़ा फैसला, नागपुर में नए फ्लैटों की रजिस्ट्री पर रोक, बिल्डरों पर सरकार की बड़ी सख्ती
ये भी पढ़े: भंडारा में NCP का स्थापना दिवस समारोह, आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
अंडरग्राउंड और सड़कों पर भरा पानी
हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ देर तक ही सही लेकिन राहत दिलाई है। अंडर ग्राउंड में जलजमाव गोंदिया जिले में बारिश ने दस्तक दे दी है। रेलवे लाइन के कारण शहर दो भागों में बटा हुआ है। शहर का छोटा ब्रीज गिराए जाने से लोग अंडर ग्राउंड से आवागमन करते है। जहां बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम को हुई बारिश के कारण शहर के अंडर ग्राउंड में जलजमाव हो गया था।
जलभराव से लोगों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
जिससे वाहन चालकों को वाहन निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम को बारिश12 जून को सुबह चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। दोपहर के दौरान बीचबीच में बादल छाए रहे। शाम बरसात के नाम रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
