गोंदिया में कोयते से वार कर की एम्बुलेंस चालक की हत्या, आरोपी फरार
Gondia Murder News: गोंदिया में अपराध बेलगाम है। फूलचूर में एम्बुलेंस चालक अनमोल रंगारी की कोयते से और सालेकसा में बुजुर्ग पतिराम वड्डी की चाकू मारकर हत्या से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।
- Written By: केतकी मोडक
मृतक शंभू वसंत रंगारी (सोर्स - फोटो नवभारत)
Gondia Crime News: गोंदिया जिले के ग्रामीण थाने के तहत फूलचूर के कारंजा रोड़ पर स्थित किसान चौक परिसर में एक 35 वर्षीय युवक की कोयते से प्रहार कर हत्या कर दी गई। यह घटना मंगलवार, 23 जून को सुबह सामने आई। इस घटना से परिसर में हडकंप मच गया है। मृतक का नाम भदस्टोला, कारंजा निवासी अनमोल उर्फ शंभू वसंत रंगारी (35) बताया गया है और वह एम्बुलेंस चालक के रुप में कार्यरत था।
अज्ञात आरोपी ने अमोल के सिर पर कोयते से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी ग्रामीण पुलिस को मिलते ही पुलिस अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना का पंचनामा किया और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है।
हत्या के पीछे की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें रवाना की गई आगे की जांच ग्रामीण पुलिस कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
KEM अस्पताल नाम विवाद: मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किंग एडवर्ड की तुलना कसाब से की, परिषद में तीखी नोकझोंक
‘शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, जान क्यों ली?’ केतन अग्रवाल मर्डर केस में छलका बेबस पिता का दर्द
नागपुर गोरेवाड़ा तालाब प्रदूषण पर HC सख्त; मनपा को 6 हफ्ते का अल्टीमेटम, पूछा-सीधे सीवेज क्यों छोड़ा जा रहा?
HSRP Number Plate: 30 जून की उलटी गिनती शुरू, गड़चिरोली में 56% वाहन अब भी पुरानी नंबर प्लेट के भरोसे
दो दिनों में दो हत्या
रामनगर थाने के तहत सूर्याटोला रेलवे लाइन पर सोमवार को एक अज्ञात महिला की हत्या कर दी गई। यह घटना ताजी ही थी कि अब मंगलवार को फुलचूर क्षेत्र के किसान चौक परिसर में एक युवक की हत्या कर दी गई। दो दिनों में दो हत्या होने से जिले में विभिन्न प्रकार की चर्चाए चल रही है। साथ ही प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा है।
चाकू से वार कर वृद्ध की नृशंस हत्या
गोंदिया जिले के सालेकसा थाने के तहत रमाईनगर इलाके में रविवार की रात 9।30 बजे एक वृद्ध को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को उसने अपने घर के सामने सड़क से सेंट्रिंग बल्ली हटाने के लिए कहा था। मृतक का नाम पतिराम मेहतर वड्डी (60) बताया गया है।
पतिराम वट्टी रमाईनगर क्षेत्र में नाश्ते की चलाते टपरी हैं और उनके पड़ोसी नंदू सुरजलाल बर्वे (59) एक नया घर बना रहे हैं। निर्माण के लिए लगाए गए सेंटिंग बल्लियों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर पतिराम ने नंदू से बल्लियां हटाने के लिए कहा। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे नंदू पतिराम के घर के सामने सड़क पर आया और जोर-जोर से गालीगलौज करने लगा।
यह भी पढ़ें:- वर्धा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, मानसून पूर्व जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष तैयारी
उसकी आवाज सुनकर पतिराम का बेटा राहुल उसके पास गया और उसके बाद पतिराम भी उसे समझाने गया तो नंदू ने पतिराम पर चाकू से वार कर दिया, खून से लथपथ पतिराम को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में 54 वर्षीय फिर्यादी महिला की शिकायत पर सालेकसा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच पुलिस निरीक्षक भुषण बुराडे कर रहे हैं।
