पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ गोंदिया कांग्रेस का प्रदर्शन, 11 दिनों में 8 रुपये बढ़े ईंधन के दाम
Gondia Congress Protest News: पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और ईंधन आपूर्ति संकट के खिलाफ गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी ने जयस्तंभ चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन किया।
Jaistambh Chowk Protest सोर्सः प्रतिकात्मक फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Petrol Diesel Price Hike News: वैश्विक संकट के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों की वृद्धि तत्काल कम की जाए व इंधन की आपूर्ति सुचारू की जाए, इस मांग को लेकर गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 मई को दोपहर 12 बजे शहर के जयस्तंभ चौक के पेट्रोल पंप के पास आंदोलन किया गया।
इस दौरान राज्यपाल के नाम उपविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। पिछले 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8 रु. प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसने पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता के घावों पर नमक छिड़क दिया है। पिछले 12 वर्षों में पेट्रोल की कीमतें 28 प्रश. व डीजल की कीमतें 62 प्रश। बढ़ी हैं। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान जब कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं, तब भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें 72 रु. प्रति लीटर से ऊपर नहीं जाने दी गईं।
11 दिनों में 8 रुपये बढ़े ईंधन के दाम
पिछले कुछ वर्षों में जब कच्चे तेल की कीमत 5055 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थी, तब पेट्रोल की कीमत 100 रु. के आसपास थी। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स व उत्पाद शुल्क के माध्यम से जनता पर लाखों करोड़ रु.का बोझ डाला है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता काफी प्रभावित हो रही है। भविष्य में महंगाई बढ़ने की आशंका कृषि कार्य करने के लिए ट्रैक्टर और अन्य मशीनरी के लिए डीजल आवश्यक है।
सम्बंधित ख़बरें
रूपाली चाकणकर की भूमिका न निभाएं, अभिनेत्री दीपाली सय्यद को फोन पर मिल रही धमकियां; किया बड़ा खुलासा
सुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
विरासत की नौकरी बनी मजबूरी, मीरा-भाईंदर में MBA और ग्रेजुएट कर्मचारी कर रहे टॉयलेट सफाई
पीएम मोदी की अपील से प्रेरित होकर मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाती दिखी अमृता फडणवीस, देखें उनका डैशिंग अंदाज
ये भी पढ़े: भाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
कई जगहों पर डीजल की आपूर्ति बाधित होने से कृषि कार्य संकट में आ गया है। इससे कृषि उत्पादन प्रभावित होने और भविष्य में महंगाई बढ़ने की आशंका है। सभी मामलों पर संवेदनशीलता से विचार करें, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस ले और ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें ऐसी मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमर वराडे, नेतराम कटरे, विनोद जैन, पी।जी। कटरे, राजकुमार पुराम, जितेंद्र कटरे, देवेंद्र रहांगडाले, अमान मेमन, बलजीतसिंग बग्गा व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
