Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोंदिया में स्वच्छ सर्वेक्षण पर सवाल, लाखों खर्च के बावजूद सड़कों पर कचरे के ढेर

Gondia Cleanliness Survey: गोंदिया नगर परिषद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण और स्वच्छता अभियान पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं।

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 12, 2026 | 05:14 PM

Garbage Problem (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Gondia Municipal Council: गोंदिया नगर परिषद की ओर से स्वच्छ और सुंदर गोंदिया के उद्देश्य से चलाया गया स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अब सवालों के घेरे में आ गया है। शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लाखों रुपये खर्च कर जनजागृति अभियान चलाया गया, सार्वजनिक व सरकारी कार्यालयों की दीवारों पर संदेश लिखे गए, सूखे और गीले कचरे के लिए डस्टबीन उपलब्ध कराए गए तथा करीब 35 घंटागाड़ियां खरीदी गईं। इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है।

नगर परिषद ने सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने, थूकने और खुले में शौच करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की घोषणा की थी। इसके तहत सड़क पर कचरा डालने पर 180 रुपये, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 150 रुपये और खुले में शौच करने पर 500 रुपये जुर्माना तय किया गया था। हालांकि नागरिकों का आरोप है कि यह कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह गई है और अब तक किसी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

गोंदिया की सफाई व्यवस्था बदहाल

शहर के कई वार्डों, गलियों और मोहल्लों में जगह-जगह कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। घंटागाड़ी सुबह कचरा संग्रहण करती है, लेकिन दिनभर लोग घरेलू कचरा सड़कों और नालियों के किनारे फेंकते रहते हैं। नगर परिषद की ओर से ऐसे लोगों पर कोई दंड नहीं लगाए जाने से शहर में छोटे-छोटे डंपिंग यार्ड बनते जा रहे हैं। जिम्मेदारी का गंभीरता से पालन करें बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग 50 टन कचरा उठाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

बदलापुर डबल डेथ केस में 3 साल के बच्चे के बयान से नया मोड़, मां और कैब ड्राइवर की मौत पर गहराया सस्पेंस

क्या सिर्फ बात न मानने पर जा सकती है नौकरी? सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी की अर्जी पर सुनाया बड़ा फैसला

अमरावती जिले की धारणी में एक घर से 5 किलो गांजा हुआ बरामद, आरोपी पुलिस की हिरासत में

नासिक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का बड़ा असर; 184 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, 1573 ऑपरेशन सफल

ये भी पढ़े: मानसून की देरी से ठाणे बेहाल, शहापुर-मुरबाड के एक लाख लोग पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर

गोंदिया में स्वच्छता अभियान पर लाखों खर्च

नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर सीमेंट डस्टबीन और कूड़ेदान भी लगाए गए हैं, लेकिन अनेक लोग उनका उपयोग करने के बजाय खुले स्थानों पर कचरा फेंक देते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब स्वच्छता अभियान पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो दंडात्मक कार्रवाई और जनभागीदारी के अभाव में इसका अपेक्षित परिणाम क्यों नहीं दिखाई दे रहा। शहर को वास्तव में स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों दोनों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

Gondia cleanliness survey garbage management fine action failure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra News
  • Solid Waste Management

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.