गोंदिया-बालाघाट महामार्ग पर कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों का 18 घंटे धरना

Gondia Balaghat Highway Accident: गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय महामार्ग पर नागरा में तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से 35 वर्षीय लोकेश बघेले की मौत हो गई।
gondia balaghat highway container accident nagra protest
गोंदिया-बालाघाट महामार्ग हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gondia Highway Protest: गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय महामार्ग पर नागरा में रविवार, 4 अक्टूबर की रात करीब 7.30 बजे तेज रफ्तार कंटेनर क्र। जीजे 03-बीवी 2882 के चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम नागरा निवासी लोकेश बघेले (35) बताया गया है।

दुर्घटना के बाद आक्रोशित नागरिकों ने महामार्ग पर रविवार की रात से लेकर सोमवार के दोपहर 2 बजे तक धरना देकर निर्माण कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। नागरिकों का आरोप है कि महामार्ग का निर्माण कार्य जारी होने के बावजूद वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। इस मार्ग पर पहले भी दुर्घटनाओं छह लोगों की मौत हो चुकी है। सुरक्षा उपायों में सुधार नहीं होने से नागरिकों में भारी नाराजगी है।

gondia balaghat highway container accident nagra protest
नागपुर में स्वाइन फ्लू का तांडव! सितंबर में 6 गुना बढ़े मरीज, त्योहारों की भीड़ से मंडराया बड़ा खतरा

परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग

जानकारी मिलते ही नागरा सहित आसपास के नागरिक बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने महामार्ग पर धरना देते हुए निर्माण कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कंटेनर मालिक से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

सुरक्षा के अभाव में हादसों की श्रृंखला

महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण जारी है। नागरिकों का आरोप है कि निर्माणस्थल पर सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पहले छह लोगों की जान जाने के बाद अब लोकेश की मौत से नागरिकों का आक्रोश और बढ़ गया है। नागरिकों ने निर्माण कंपनी से महामार्ग पर तत्काल ठोस सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com