गोंदिया के 8,600 किसानों पर मंडराया संकट! आधार-बैंक डिटेल न होने से सरकारी योजनाओं और कर्ज माफी में फंसा पेंच
Gondia Paddy Farmers News: गोंदिया जिले में 8,604 कर्जदार किसानों के आधार व बैंक विवरण न होने से कर्ज निवारण पोर्टल पर डेटा अपलोड नहीं हो पा रहा। प्रशासन गांवों में सूची लगाकर रिकॉर्ड जुटा रहा है।
- Written By: रूपम सिंह
गोंदिया किसानों पर मंडराया संकट (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia District Cooperative Bank News: गोंदिया जिले में 2 लाख से अधिक धान उत्पादक किसान है। खेती के लिए जिला मध्यवर्ती को-ऑपरेटिव बैंक से शुन्य प्रश। पर कर्ज लेते हैं। लाभार्थी कर्जदारों को विभिन्न योजनाओं का लाभभी दिया जाता है। कर्ज निवारण योजना 2026 के पोर्टल पर कर्जदार किसानों की जानकारी अपलोड की जाती है। लेकिन जिले के ऐसे 8,604 किसान हैं, जिनके आधार व बचत खातों की जानकारी ही जिला मध्यवर्ती बैंक व जिला उपनिबंधक विभाग के पास नहीं है। जिससे पोर्टल पर जानकारी देने के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
जिसे देखते हुए कर्जदार किसानों की सूची गांव-गांव में लगाकर सूचना दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि गोंदिया जिला मध्यवर्ती को ऑपरेटिव बैंक को किसानों की बैंक कहा जाता है। जिला उपनिबंधक सहकारी संस्था की ओर से संचालित संस्थाओं के माध्यम से किसानों को कर्ज, विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। 31 मार्च तक कर्ज भरने वाले किसानों से ब्याज नहीं लिया जाता। इसी प्रकार कर्जदार किसान व अन्य किसानों के लिए शासन की योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है, लेकिन इसके लिए लाभार्थी किसानों का आधार क्रमांक, बैंक खाता होना अनिवार्य होता है।
यह भी पढ़ें:- वैनगंगा पर मौत का सफर! आजादी के 78 साल बाद भी 2 जिले के बीच पुल का सपना अधूरा, टूट रहे शादियों के रिश्ते
सम्बंधित ख़बरें
mAadhaar ऐप से नहीं बदल पाएंगे नंबर या बाकी जानकारी, यह कमी लगवा सकती है गर्मी में आधार सेंटर के चक्कर
Kharif Season: गोंदिया जिले को 76 हजार मीट्रिक टन उर्वरक मंजूर, कृषि विभाग ने कालाबाजारी रोकने बनाई रणनीति
Gondia Sand Smuggling: अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन का चाबुक; 3.29 करोड़ का जुर्माना वसूला, तस्करों में हड़कंप
Gondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डिजिटल इंडिया के दौर में रिकॉर्ड की कमी
वहीं कर्जदार किसानों की जानकारी दिए गए पोर्टल पर देनी होती है। लेकिन गोंदिया जिले के 8,604 किसानों के आधार क्रमांक व बैंक बचत खातों की जानकारी ही उपलब्ध नहीं होने से कर्ज निवारण योजना के पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं हो रही है।
जिस वजह से बैंक व जिला उपनिबंधक विभाग के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है, जिसे देखते हुए जिन ग्रामों के कर्जदार किसानों को आधार क्रमांक व बचत खातों की जानकारी मांगने के लिए गांवों में सूची लगाई जा रही है। डिजिटल इंडिया के दौर में रिकॉर्ड की कमी वर्तमान प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। वहीं किसानों के लिए यह एक चिंता का विषय है।
8 तहसीलों में इतने किसान
| तहसील | प्रभावित किसानों की संख्या |
| तिरोड़ा | 3,470 |
| गोंदिया | 3,410 |
| गोरेगांव | 419 |
| आमगांव | 399 |
| सालेकसा | 371 |
| अर्जुनी मोरगांव | 329 |
| सड़क अर्जुनी | 306 |
| देवरी | 94 |
| कुल योग | 8,604 |
