Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gondia News: 16 ग्राम पंचायतों को मिला ‘चंदेरी कार्ड’, पालकमंत्री इंद्रनील नाइक ने किया सम्मानित

Maharashtra Rural Development: गोंदिया जिले की 16 ग्राम पंचायतों को पेयजल गुणवत्ता और स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य के लिए पालकमंत्री इंद्रनील नाइक द्वारा ‘चंदेरी कार्ड’ सम्मान प्रदान किया गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 06, 2026 | 07:52 PM

Chanderi Card award (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia News: लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की गुणवत्ता का बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है। पानी की गुणवत्ता और नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण का विशेष महत्व है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग और जल स्वच्छता विभाग द्वारा बारिश से पहले और बारिश के बाद इस अवधि में नियमित सर्वेक्षण किया जाता है। इसी सर्वे के आधार पर ग्राम पंचायतों को रेड, ग्रीन और चंदेरी (सिल्वर) कार्ड प्रदान किए जाते हैं।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार ने बताया कि सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लगातार पांच बार ग्रीन कार्ड प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को ‘चंदेरी कार्ड’ दिया जाता है। जिले की 16 ग्राम पंचायतों ने इस सम्मान के लिए आवश्यक मानदंड पूरे किए हैं।

16 ग्राम पंचायतों को मिला ‘चंदेरी कार्ड’

इसी के चलते 16 ग्राम पंचायतों को पालकमंत्री इंद्रनील नाइक ने ‘चंदेरी कार्ड’ प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इनमें सड़क अर्जुनी तहसील की डव्वा, बोडदे/करड; देवरी तहसील की भागी/शिरपुर और भरेगांव; तिरोड़ा तहसील की पांजरा, करटी/खुर्द, बोपेसर, नवरगांव, बोदा, बोरा और मरारटोला; गोरेगांव तहसील की मोहगांव/बुज, कमरगांव, बोटे व म्हसगांव तथा आमगांव तहसील की सोनेखारी ग्राम पंचायत शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Chandrapur: अवैध निर्माण कार्य पर महिला पार्षद आक्रामक, प्राची आक्केवार की मुख्याधिकारी से शिकायत

अमरावती में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सख्त निगरानी, 85% केंद्रों पर CCTV; नकलमुक्त परीक्षा अभियान पर दिया जोर

अमरावती में महायुति का दबदबा, भाजपा के श्रीचंद तेजवानी बने मेयर तो सचिन भेंड़े उपमहापौर

ग्लोबल मेडिकल कॉन्फ्रेंस: महाराष्ट्र बनेगा हेल्थकेयर टूरिज्म का हब, CM फडणवीस की बड़ी पहल

पानी की गुणवत्ता में गोंदिया ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘चंदेरी कार्ड’ प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रजीत नायर, जिला परिषद के सीईओ मुरुगानंथम, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे, निवासी उपजिलाधिकारी भैयासाहेब बेहरे, उपजिलाधिकारी मानसी पाटिल, अपर जिलाधिकारी मीनाज मुल्ला, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. तानाजी लोखंडे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभिजीत गोल्हार, डॉ. अरविंदकुमार वाघमारे, विजय लोंढे, डॉ. निरंजन अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

साल में दो बार होता है सर्वे

जिला परिषद के पानी की गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वर्ष में दो बार पेयजल स्रोतों का स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। इस सर्वे के आधार पर ग्राम पंचायतों को हरे, पीले और लाल कार्ड दिए जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी पेयजल स्रोतों की नियमित जांच कर कमियों को दूर किया जाता है, जिससे संभावित बीमारियों और महामारी को रोका जा सके।

ये भी पढ़े:

लगातार 5 वर्षों तक मिला ‘ग्रीन कार्ड’

सर्वेक्षण के मानकों के अनुसार ग्राम पंचायतों को ग्रीन, येलो, रेड और चंदेरी कार्ड प्रदान किए जाते हैं। इस अवसर पर पालकमंत्री इंद्रनील नाइक ने सरपंच, ग्राम सेवक, स्वास्थ्य सेवक और जल सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को लगातार पांच वर्षों तक ग्राम पंचायतों में स्वच्छता बनाए रखने और समुदाय में फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पहल अन्य ग्राम पंचायतों के लिए एक आदर्श मॉडल साबित होगी।

Gondia 16 gram panchayats chanderi card water quality award

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 07:52 PM

Topics:  

  • Gondia
  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.