गोंदिया

घोगरा में टिल्लू पंप धारकों की दबंगई; अवैध रूप से खींच रहे नल का पानी, आम नागरिक बूंद-बूंद को मोहताज

Mundikota News: मुंडीकोटा के घोगरा गांव में नल कनेक्शनों पर अवैध टिल्लू पंप लगाकर पानी चोरी का मामला सामने आया है। भीषण गर्मी में कुछ लोगों की मनमानी के कारण आम ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा र

रूपम सिंह

Ghogra Village Water Crisis: घोगरा ग्राम में बड़े पैमाने पर नल कनेक्शन को टिल्लू पंप लगाकर नियमों कि धज्जियां उड़ाई जा रही है जिससे नागरिकों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर ग्राम पंचायत पदाधिकारी द्वारा ध्यान नहीं देने की बात ग्रामीणों ने कही है। गर्मी का मौसम शुरू है। वहीं पानी की किल्लत रहने के बावजूद भी घोगरा गांव में नल कनेक्शन को टिल्लू पंप लगाकर कुछ लोग पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरी और नल कनेक्शन को टिल्लू पंप लगाने से कुछ लोगों को पानी ही नहीं मिल पा रहा है।

सरकार द्वारा घरघर नल योजना तो मिल गई पर उसका लाभ ही क्या जो कुछ नल कनेक्शन धारक टिल्लू पंप का इस्तेमाल करके अपने घर पानी भर रहे हैं। गर्मी का मौसम होने से कई गांवो में पानी की किल्लत होती है। ऐसे में टिल्लू पंप लगाकर कुछ नल कनेक्शन धारक पानी भर रखे हैं।

लेकिन उन पर कारवाई नहीं हो रही है। इस पर ग्राम पंचायत तथा संबंधित अधिकारियों ने ध्यान देकर टिल्लू पंप धारकों पर कड़ी नजर रखकर कारवाई की जानी चाहिए लेकिन ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। टिल्लू पंप लगाकर नियमों धज्जियां उड़ाई जा रही है इसके बारे में जानकारी पंस के बीडीओ संघमित्रा कोल्हे से संपर्क करने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने इनकार किया।

क्यों नहीं हो रही कारवाई टिल्लू पंप धारक अपनी मनमानी कर रहे हैं। कई नागरिकों पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत पदाधिकारी बात को टाल रहे हैं। आखिर टिल्लू पंप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हो पाती। गर्मी के मौसम में जहां पानी किल्लत रहती है वहां पानी टिल्लू पंप लगाकर नल धारक नियमों कि धज्जियां उड़ा रहे है।

राधेश्याम तिड़के पानी का टैक्स क्यों दे पीने का पानी नहीं मिलने नागरिकों में काफी रोष दिखाई दे रहा है। जो लोग टिल्लू पंप लगाकर नल से पानी निकालते हैं उनसे ही टैक्स लिया जाए। टिल्लू पंप धारक ऐसे ही अपनी मनमानी करते रहेंगे तो आम नागरिक को पानी कैसे मिलेगा।

अश्विन जांभुलकर नागरिकों को नहीं मिल रहा पानी टिल्लू पंप धारकों द्वारा नल से अवैध रूप से पानी निकाल रहे हैं। जिससे कई नागरिकों पानी नहीं मिल पा रहा है। इस विषय को लेकर ग्राम पंचायत में सभा लेकर टिल्लू पंप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?