Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भगवान झुलेलाल जन्मोत्सव पर साकोली में भव्य भक्ति संध्या, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

  • Author By Manoj Akotkar | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 21, 2026 | 05:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gondia  News: सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झुलेलाल के जन्मोत्सव के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला.जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर गुरुवार 19 मार्च को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन रात 7 बजे से 10 बजे तक किया गया, जिसमें बालाघाट निवासी प्रसिद्ध कीर्तनकार साईं महेश लालजी हरीराम कीर्तन सेवा मंडल ने अपनी मधुर वाणी से एक शाम मेरे आराध्य के नाम कार्यक्रम की प्रस्तुति दी.

साथ ही गोंदिया के खटवानी ब्रदर्स द्वारा संगीतमय संगत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान साईं महेश लालजी ने प्रवचन में भगवान झुलेलाल के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सिंध क्षेत्र में अत्याचारों से पीड़ित समाज की प्रार्थना के फलस्वरूप उनका अवतार हुआ था.

उनके जन्म के समय तेज बारिश, बिजली की गर्जना और आकाशवाणी के माध्यम से उनके दिव्य अवतरण की घोषणा होने की मान्यता है. उन्होंने संत झुलेलाल को भगवान कृष्ण का अंश माना जाता है और उन्होंने मानवता, सेवा तथा सच्चे विश्वास का मार्ग दिखाया.

सम्बंधित ख़बरें

अप्रैल में मेट्रो-9 को हरी झंडी के संकेत, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने काशीगांव स्टेशन का किया निरीक्षण

मैंग्रोव बचाओ या दिखावा? निरीक्षण में नदारद समिति, शिकायतों पर उठे गंभीर सवाल

22 मार्च : विश्व जल दिवस विशेष, आज भी सिर पर मटका रख मिलों दूर से पानी लाने का संघर्ष !

नवीकरणीय ऊर्जा एवं भंडारण नीति को मंजूरी, 2035 तक 100 गीगावॉट क्षमता का लक्ष्य

अच्छे कर्म करें व सच्चे मन से भगवान का स्मरण करें श्रद्धालुओं से अपील की है कि अंधविश्वास और तांत्रिक प्रवृत्तियों से दूर रहकर अच्छे कर्म करें और सच्चे मन से भगवान का स्मरण करें.

कार्यक्रम में भजनकीर्तन, सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. अंत में समाज के लोगों ने एकदूसरे को झुलेलाल जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं.इस आयोजन को सफल बनाने में पूज्य सिंधी पंचायत, नवयुवक सेवा मंडल सहित महिलाओं और बच्चों का विशेष योगदान रहा.

Evening filled with devotion in the name of my beloved

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 21, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • Gondia News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.