Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धान की बाली पर करपा का असर, किसान चिंतित

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Sep 21, 2021 | 12:11 AM

Representable Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

तिरोडा. धान पर विभिन्न बीमारियों का असर दिखाई दे रहे रहा है. उसे लेकर किसानों की चिंता बढ गई है.  20 दिनों से आसमान में बादल छाए हुए है. बदरिले मौसम के कारण धूप नहीं निकलने से धान फसल पर गाद व जिस हलकी जाति के धान की बालियां निकल गई है उस पर करपा बीमारी का फैलाव हो गया है. इन बीमारियों के कीडे, जिव जंतुओं के लिए वातावरण पोषक साबित हो रहा है, कीडे धान पर आक्रमण कर रहे है और धान पर बीमारियों का प्रसार तेजी से हो रहा है.  जिससे किसानों की मुश्किलें बढ गई है. 

गाद बीमारी पर छिकडाव का असर नहीं

यह बीमारी धान फसल पर आने से पूरी तरह बांझ बना रही है, धान रोपाई में नए फुटवे (टिलर) आने की जगह इसमें तुरा निकल रहा है, जिसमें से धान नहीं निकलेगा यहां तक तनस तक नहीं होगा. किसान खेत में जाकर खेत की मेड(धुरे) से घुमने पर धान पुर्णत: हरी दिखती है तब इसे संतोष होता है कि धान रही है तो अच्छी फसल होगी लेकिन जब खेत के अंदर उतर कर देखता है तब उसे यह नई निकल रही तुरे की बीमारी समझ में आती है. यह बीमारी पत्ते पर न होकर नई टिलर की जगह तुरा निकलने से अधिकांश किसान गफलत में रह जाते है. जब तुरा निकल गया तब दवाईयों का छिडकाव करके भी कोई फायदा नहीं होता.

लगभग 80 प्रश किसानों द्वारा रोपाई की गई धान में यह बीमारी दिख रही है. अब किसान दवाईयों का छिडकाव भी कर रहे है लेकिन जो पुराने तुरे निकल गए उस पर रोकथाम के लिए किसी भी तरह का उपाय नहीं है. इस बीमारी से धान के पौधे में 15 फुटवे होंगे, उसमें 2-3 में ही धान की बाली निकलेगी. बाकी में तुरे निकल गए तब 80 से 90 प्रश. उत्पादन होना सुनिश्चित है.  

सम्बंधित ख़बरें

मीरा-भाईंदर का ‘बैलेंस्ड’ बजट, एजुकेशन, हेल्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव

‘ग्लोबल गरबा’ पर ट्विंकल खन्ना का कटाक्ष, अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर किया मजाकिया वार, पोस्ट हुआ वायरल

IPL 2026: चेन्नई के सामने बड़ी चुनौती पेश करती है RR, देखें आईपीएल में कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO

नई बीमारी धान के बाली पर करपा 

आज तक किसानों ने धान की बाली जो धान के गर्भ में से बाहर निकल कर बाली में पहले दुध जैसा द्रव्य रहता है, वहीं सूखकर चांवल में परिवर्तित होता है. इस बाली के दाने पर काले छिलके होने से वह दाने अपरिपक्व होकर पूर्णत: बाली के दाने पर काले रंग का बदरा हो गया. किसान राकेश लिल्हारे ने बताया कि करपा नामक बीमारी धान के पौधे में पत्तियों पर आती थी जिस पर दवाईयों का छिडकाव करने पर बीमारी खत्म हो जाती थी. कभी कभी धान की नर्सरी पर करपा व कडाकरपा नामक यह बीमारी आती थी लेकिन इससे नुकसान नहीं होता था.

धान फसल को नत्र की कमी होने से भी यह रोग हो जाता था और नत्र मिलने पर बीमारी समाप्त हो जाती थी. लेकिन बाली पर यह रोग आने से बाली में दाने न भरकर सिर्फ बदरा ही रह रहा है. जिसमें उत्पादन ही नहीं होगा. अभी मोटे किस्म के हल्की जाति की धान की बाली निकल गई है व जिन किसानों ने  यह हल्की धान लगाई है उस पर बीमारी लगी होने से वे चिंता में डुबकर छिडकाव पर जोर देकर फसल को बचाने का प्रयास कर रहे है. 

बीमारी लगने के पहले छिडकाव जरुरी 

कोई बीमारी न हो इसके लिए पहल है जिसे प्रकार टीकाकरण किया जाता है उसी तरह धान फसल को भी बीमारी लगने के पहले ही दवाईयों का छिडकाव या प्रक्रिया कर प्रथमोपचार अत्यंत जरूरी है. लेकिन इस पर ध्यान देने की बजाए बीमारी लगने के बाद छिडकाव किया जाता है और तब तक अधिकांश फसल का नुकसान हो जाता है और किसान की हालत ‘चिडियां चुग गई खेत अब पछतावत होत क्या’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है.

किसानों को इन दोनों बीमारियों से काफी नुकसान होकर उत्पादन में लगभग 80 प्रश. पर घट का प्रमाण आएगा. किसानों ने मांग की है कि पटवारियों द्वारा इस बीमारी से नुकसान का खेतों में जाकर सर्वे कर शासन को इसकी जानकारी देकर किसानों को राहत प्रदान की जाए. 

Effect of karpa on paddy farmers worried

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2021 | 12:11 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.