गोंदिया में ‘गौ सम्मान अभियान’ के तहत निकली शांतिपूर्ण गौ यात्रा, सौंपा ज्ञापन
गोंदिया में गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए भव्य गौ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हजारों गौ भक्तों ने भाग लिया और विभिन्न मांगों के समर्थन में ज्ञापन प्रस्तुत किए।
Gondia News: गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत गौमाता के संरक्षण व संवर्धन को लेकर विभिन्न मांगों के समर्थन में व्यापक स्तर पर आंदोलन आयोजित किया गया.इस अभियान के तहत देशभर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किए जा रहे हैं. इसी के तहत गोंदिया में गौ सम्मान अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत शांति पूर्ण ढंग से गौ यात्रा निकाली गई.
गौ माता की जय के जय कारे के साथ ही भजन के साथ पूर्ण यात्रा तहसील कार्यालय पहुंची. जहां तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा राज्य के मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा गया.
लगभग 2,500 से अधिक लोगों के हस्ताक्षरित पत्र भी प्रार्थना पत्र के साथ सौंपे गए. बड़ी संख्या में श्री कृष्ण गौरक्षण सभा, गायत्री परिवार, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री सिंधी जनरल पंचायत, श्री राम गौ सेवा परिवार के सभी गौ भक्त, विभिन्न सेवा भावी संस्था के सदस्य, पदाधिकारी, गौ प्रेमी, महिला व पुरुष उपस्थित थे.
सम्बंधित ख़बरें
अकोला: पाइप लाइन फटने से दूकान में पानी भरा, व्यापारी को हुआ आर्थिक नुकसान
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में आई कमी, अकोला में भी पुलिस अधीक्षक की पहल
युवती के फोटो वायरल कर बदनामी, जबरन विवाह की धमकी देने पर मामला दर्ज
भीषण गर्मी में बालापुर तहसील के गांवों में जलसंकट, प्रशासनिक उपाय योजनाएं कागजों तक सीमित
गौमाता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा तिरोड़ा में गौभक्तों की हुंकारतिरोड़ा, त.सं. गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत गौमाता के संरक्षण व संवर्धन को लेकर विभिन्न मांगों के समर्थन में तहसील कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया.
कार्यक्रम की शुरुआत शहर स्थित गजानन मंदिर में पूजाअर्चना से हुई. इसके पश्चात संकीर्तन रैली निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची. रैली में शामिल गौभक्तों ने गौमाता के संरक्षण के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर जनजागरण किया.
ज्ञापन में प्रमुख रूप से गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने, गोचर भूमि हेतु बोर्ड की स्थापना, तालुका स्तर पर घायल गौवंश के इलाज के लिए गौ एंबुलेंस की व्यवस्था तथा जिला स्तर पर गौशाला स्थापित करने की मांगें शामिल हैं.
तहसील कार्यालय पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवनिती संगठन, गायत्री परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता और गौभक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
