-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Chichgad Office Is Dependent On Revenue Assistant Staff And Officers Absent
राजस्व सहायक के भरोसे चिचगड़ कार्यालय, कर्मचारियों समेत अधिकारी भी नदारद, महीनों से लटके काम
- Written By: आंचल लोखंडे
Chichgad Upper Tehsil Office: देवरी तहसील में चिचगड़ अपर तहसील कार्यालय में कामकाज भगवान भरोसे चल रहा है। कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं रहती है।

राजस्व सहायक के भरोसे चिचगड़ कार्यालय (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia News: देवरी तहसील में चिचगड़ अपर तहसील कार्यालय में कामकाज भगवान भरोसे चल रहा है। कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति नहीं रहती है। साथ ही यहां कार्यरत तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार भी अक्सर कार्यालय से नदारद रहते हैं। जिसका असर कार्यालय के काम-काज पर पड़ रहा है। अनेक नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों के कार्य महीनों से लटके हुए हैं। उल्लेखनीय है कि अनेकों बार यह विषय देवरी तहसील कार्यालय में रखा गया। लेकिन प्रशासन इस विषय पर ध्यान नहीं दे रहा है।
जानकारी के अनुसार देवरी तहसील में स्थित ग्राम चिचगड़ अति दुर्गम क्षेत्रों में आता है। यहां से देवरी की दूरी करीब 21 किलोमीटर है। ऐसे में क्षेत्र के नागरिकों की सहूलियत के मद्देनजर यहां प्रशासन ने अपर तहसील कार्यालय की सुविधा उपलब्ध कराई है। लेकिन कर्मचारियों की कार्यालय में लगातार अनुपस्थित कार्य के प्रति कर्मचारियों की लापरवाही से नागरिकों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उल्टा जरूरी दस्तावेजों के लिए देवरी कार्यालय में चक्कर काटना पड़ रहा हैं। अनेक नागरिकों के कार्य महीनों से कार्यालय में लटके हुए हैं।
चिचगड़ अपर तहसील कार्यालय में 7 पद नियुक्त
उल्लेखनीय है कि चिचगड़ अपर तहसील कार्यालय में 7 पद नियुक्त हैं, जिसमें अप्पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एक अवल कारकून तथा 4 पद राजस्व सहायक के शामिल है। जिसमें कुछ पद रिक्त है। यहां सात कर्मचारियों के पद रहने के बाद भी एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहता है। एक राजस्व सहायक के भरोसे कार्यालय छोड़ दिया गया है। 22 सितंबर को कार्यालय में राजस्व सहायक रहांगडाले के अलावा एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
गोंदिया में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह से मनाया गया, जिप अध्यक्ष भेंडारकर की उपस्थिति में बच्चों का स्वागत
Gondia News: मानसून नहीं बरसा तो धान उत्पादन पर पड़ेगा बड़ा असर, सालेकसा के किसान परेशान
Gondia News: गोंदिया में ‘स्टॉप डायरिया अभियान’ तेज, जिप सीईओ ने की जनभागीदारी की अपील
ये भी पढ़े: इंजीनियरिंग में लड़कियों की बढ़ी हिस्सेदारी, गत वर्ष की तुलना में 2 फीसदी ज्यादा प्रवेश
महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देवरी कार्यालय जाना पड़ता है
तहसीलदार जाधव समेत नायब तहसीलदार तथा अन्य कर्मचारी भी कार्यालय से नदारद थे। नागरिकों ने बताया कि चिचगड़ में जब से अपर तहसील बना है तब से और समस्या बढ़ गई है। एक काम के लिए अनेकों बार कार्यालय के चक्कर काटना पड़ता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए देवरी कार्यालय जाना पड़ता है। अनेकों बार देवरी मुख्य कार्यालय में इस विषय की शिकायत की गई है। लेकिन अब तक कार्यरत किसी भी तहसीलदार ने इस विषय पर ध्यान नहीं दिया है। ऐसे में चिचगड़ अपर तहसील कार्यालय में कामकाज पिछले अनेक वर्षों से से भगवान भरोसे ही चल रहा है।
केवल सेतु संबंधित होते हैं कार्य
देवरी के तहसीलदार महेंद्र गणवीर ने कहा कि चिचगड़ अपर तहसील में केवल सेतु संबंधित कार्य होते हैं। बाकी कार्य देवरी कार्यालय से किए जाते हैं। कुछ कर्मचारी छुट्टी पर है। राजस्व सहायक रहांगडाले कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थित रहते हैं।
हाल ही में पदभार संभाला
तहसीलदार जाधव ने कहा कि चिचगड़हाल ही में चिचगड़ अपर तहसीलदार का पद संभाला है। मैं कार्यालय में नियमित प्रतिदिन उपस्थित रहूंगा।
Chichgad office is dependent on revenue assistant staff and officers absent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Jul 02, 2026 | 11:23 AMतारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














