Baba Jumdev Jayanti News: आंबाड़ी समीपस्थ ग्राम गिरोला स्थित अर्जुनी पुनर्वसन में मानव धर्म के संस्थापक महान त्यागी बाबा जुमदेव की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन आंबाडी, गिरोला, अर्जुनी, जाख और खोलापुर पुनर्वसन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेवकों ने हिस्सा लिया।
इसके पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। बाबा जुमदेव के आदर्शों और मानव धर्म के सिद्धांतों को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह किर्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश पंचबुद्धे, कैलास मेश्राम, सरपंच चेतन राघोर्ते, रामभरोसे आंबिलढुके, सुधाकर भुरे, प्रमोद राघोर्ते, होमदेव हटवार, संजय शेंडे, जगदीश सपाटे, विनोद बावनकर, सचिन कारेमोरे, योगराज भोंदे, यशवंत पंचबुद्धे, धनराज कलंबे और शिवाजी देशमुख का विशेष योगदान रहा।
साथ ही मयुरी पंचबुद्धे, लता मेश्राम, माया सपाटे, मीनाक्षी राघोर्ते, शीला पडोले, रंजू शेंडे, रमेश पडोले, नाना भुरे, वसंता भुरे और रुपलाल बावनकर सहित अनेक सेवकों ने इस जयंती उत्सव को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।