अर्जुनी मोरगांव में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे अधिकारी

Arjuni Morgaon SIR Program: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की घोषणा की गई है।
arjuni morgaon voter list special revision program
Voter List Revision (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Arjuni Morgaon News: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए समयबद्ध कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इस दौरान मतदान केंद्र स्तर के अधिकारी घरघर जाएंगे। मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है।

राजनीतिक पार्टी के बीएलएओ से इस कार्य में मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की। अर्जुनी मोरगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पंजीकरण अधिकारी तथा उपविभागीय अधिकारी ज्योति कांबले ने उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में राजनीतिक दलों के तहसील प्रमुखों की आयोजित बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की घोषणा की जानकारी देते हुए की।

मताधिकार के लिए वोटर लिस्ट में नाम जरूरी

भाजपा के राधेश्याम भेंडारकर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कृष्णा शहारे, शीला उइके, एनसीपी अजित पवार के जांभुलकर, एनसीपी शरद पवार के खोब्रागडे उपस्थित थे। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार विनोदकुमार पेंदाम ने बैठक में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र के अर्जुनी मोरगांव तहसील में 142 मतदान केंद्र, सड़क अर्जुनी तहसील में 120 मतदान केंद्र और गोरेगांव तहसील में 56 मतदान केंद्र ऐसे कुल 318 मतदान केंद्र हैं।

निर्वाचन विभाग ने दी जानकारी

आवश्यक जानकारी अपलोड की जाएगीराजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित करते हुए, मतदाता पंजीयन अधिकारी और उपविभागीय अधिकारी ज्योति कांबले 20 से 29 जून तक मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए संबंधित मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे। 30 जून से मतदान केंद्र स्तर के अधिकारी घरों का भ्रमण करेंगे। मतदाताओं को मतगणना शीट वितरित की जाएगी। मतदाताओं से पूर्ण गणना पत्रक उपलब्ध कराया जाएगा। आवश्यक जानकारी अपलोड की जाएगी। बैठक में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीतिक दल मतदाता सूची पुनरीक्षण के समयबद्ध कार्यक्रम में सहयोग करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com