आमगांव के बीड़ी मजदूरों की चेतावनी, अस्पताल बंद हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन, प्रतिनिधियों ने दिया आश्वासन
Gondia Bidi Workers News: गोंदिया जिले के आमगांव में बीड़ी कामगार दवाखाना बंद करने के फैसले से मजदूरों में नाराजगी बढ़ गई है। हजारों बीड़ी कामगारों ने स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित होने की आशंका जताई।
Amgaon Bidi Workers (सोर्स- फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Gondia Healthcare Facility News: गोंदिया जिले में कई परिवारों की रोजीरोटी काफी हद तक बीड़ी उद्योग पर निर्भर करती है। बीड़ी बनाने वाले कामगारों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय की तरफ से अलगअलग जगहों पर बीड़ी कामगार दवाखाना शुरू किए गए हैं। लेकिन, आमगांव में बीड़ी कामगार दवाखाना बंद करने के फैसले से कामगारों में नाराजगी और असंतोष का माहौल है।
आमगांव का यह दवाखाना चार तहसीलों के बीड़ी मजदूरों और मरीजों के लिए एक जरूरी स्वास्थ्य केंद्र के तौर पर काम कर रहा है। हर दिन यहां करीब 20 से 25 मरीज इलाज के लिए आते हैं। खास बात यह है कि इस दवाखाने के जरिए बीड़ी मजदूरों के बच्चों को स्कॉलरशिप का फायदा भी दिया जाता है। जानकारी के अनुसार, आमगांव के दवाखाने में करीब 5 हजार ऑनलाइन रजिस्टर्ड बीड़ी मजदूर हैं, जबकि करीब 12 हज़ार मजदूर अभी भी ऑनलाइन प्रक्रिया से दूर हैं।
फैसला वापस नहीं लिया तो वे कड़ा आंदोलन
ऐसे में डर है कि अगर दवाखाना बंद हुआ तो हजारों मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर रहना पड़ेगा। गोंदिया में शिफ्ट कर दी गईं सेवा मजदूरों के अनुसार अगर यह दवाखाना बंद कर सेवा गोंदिया में शिफ्ट कर दी गईं, तो गांव के गरीब मजदूरों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए, बीड़ी मजदूरों ने पक्का इरादा कर लिया है कि वे किसी भी हालत में दवाखाना बंद नहीं होने देंगे। साथ ही, मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने यह फैसला वापस नहीं लिया तो वे कड़ा आंदोलन करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: गोंदिया पुलिस का साइबर ठगी पर शिकंजा, म्यूल बैंक खातों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू
गोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज
गोंदिया महिला अस्पताल में सोनोग्राफी सेवा प्रभावित, गर्भवती महिलाओं को निजी जांच का सहारा
गोंदिया में साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 मामलों में संदिग्ध बैंक खातों पर केस दर्ज
ये भी पढ़े: बारामती में एक बार फिर प्लेन क्रैश, खेत में गिरा 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, मचा हड़कंप
शिफ्ट रद्द के लिए आश्वासन
इस बीच, अब सबकी नजर इस बात पर है कि केंद्र सरकार बीड़ी मजदूरों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इस मामले में क्या फैसला लेती है। सांसद व विधायक ने दिया शिफ्ट रद्द के लिए आश्वासन इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दुष्यंत किरसान और विधायक प्रतिनिधि मनोज सोमवंशी, राम चक्रवती बीड़ी मजदूरों से मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि दवाखाना बंद नहीं होगा और वे संबंधित मंत्रियों से मिलकर दवाखाने को शिफ्ट करने का निर्देश रदद् करवाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में बीड़ी मजदूर और पुरुष और महिला नागरिक उपस्थित थे।
